ब्रेकिंग
जौनपुर में दिल दहला देने वाली घटना! 'पत्नी और ससुराल वालों से परेशान', रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन ... पटना मेट्रो के लिए डबल खुशखबरी! PMCH तक दूसरी सुरंग भी तैयार, अब अंडरग्राउंड कॉरिडोर का काम तेज होगा... बंगाल में 1.65 करोड़ वोटर्स पर संकट! SIR फॉर्म में मिली गंभीर गड़बड़ी, चुनाव आयोग लेगा बड़ा एक्शन, ज... हाईकोर्ट का सख्त रुख! सुनील गावस्कर की याचिका पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश, फर्जी सामग्री ... केरल निकाय चुनाव का फाइनल नतीजा! कांग्रेस गठबंधन (UDF) को बढ़त, पर तिरुवनंतपुरम में BJP का बड़ा उलटफ... क्रिकेट जगत में हड़कंप! कैमरन ग्रीन ₹21 करोड़ में बिके, पृथ्वी शॉ पर भी लगी मुहर, ऑक्शन से पहले टीमो... पुष्पा के बाद अगला धमाका! अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 2026 में मचाएगी धमाल, 6000KM दूर बन रहा है ग्रैंड... ईरान का अमानवीय कृत्य! नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी को फिर से जेल क्यों भेजा गया? 36 साल संघर्ष के बा... बड़ी भविष्यवाणी! अगले साल सोना होगा महंगा या शेयर बाजार छुएगा नया शिखर? दिग्गज ब्रोकरेज फर्म की रिपो... शनिदेव की क्रूर दृष्टि का सच! किन 5 तरह के लोगों पर होता है सबसे बुरा प्रभाव, क्या शनि की वजह से टूट...
देश

मौत से हारा फतेहः भड़के लोगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

संगरूरः 150 फुट गहरे बोरवैल में गिरे 2 साल के बच्चे फतेहवीर सिंह को 5 दिन बाद बाहर निकाला गया है, जिसे चंडीगढ़ के पी.जी.आई. अस्पताल ले जाया गया। फतेहवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आम लोगों ने पी.जी.आई. के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
वहीं फतेहवीर की मौत की खबरों के बाद लोग घटनास्थल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि यदि फतेह का रेस्क्यू ऑपरेशन उस ही बोरवैल के द्वारा करना था तो इतने दिनों से इंतज़ार क्यों किया जा रहा था। भड़के लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। उन्होंने कहा कि प्रशाशन ने उनके साथ धोखा किया है।

इस तरह हुआ था हादसा
गौरतलब है कि सुनाम इलाके में पड़ते सुगरूर जिले के गांव भगवानपुरा निवासी सुखविंदर सिंह का परिवार खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उनका खेल रहा 2 साल का बेटा फतेहवीर सिंह न जाने कब उस तरफ चला गया, जहां पिछले 10 साल से बंद पड़े बोरवेल को प्लास्टिक की बोरी से ढ़क रखा था। धूप और बारिश वगैरह में कमजोर हो चुकी बोरी पर जैसे ही बच्चे का पैर पड़ा, वह उसी में ही उलझकर बोरवैल में नीचे चला गया। बच्चा 120 फुट गहराई और 9 इंच की पाइप में फंस गया था। बच्चे के नीचे गिरने का पता चलते ही घर वालों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन घटनास्थल पर हाजिर हो गया व तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। बच्चे को निकालने के लिए एन.डी.आर.एफ., डेरा प्रेमी और आर्मी की टीमें जुटी रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button