ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
उत्तरप्रदेश

पति ने पत्नी का ही कराया किडनैप, बोलेरो से आए 6 किडनैपर और फिल्मी स्टाइल में उड़ा ले गए

उत्तर प्रदेश के आगरा जिला से एक महिला के दिनदहाड़े अपहरण करने का मामला सामने आया है. यह अपहरण किसी और ने नहीं बल्कि महिला के पति ने ही करवाया था. बीच सड़क हुए इस अपहरण से इलाके में हड़कंप मच गया था. छह युवक महिला को अगवा करने के लिए एक बोलेरो कार से आए थे. इनमें से तीन युवक कार के अंदर बैठे थे. वहीं, तीन कार के बाहर से महिला कार में धक्का दे रहे थे.आईये जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

महिला के अपहरण की घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की है. आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया है, जब यहां आकर एक बोलेरो रुकी. इस कार से तीन लोग बाहर निकले और राह चलती एक महिला को खींच कर कार में बैठाने लगे. इस दौरान तीन लोग महिला को जबरन कार के अंदर बैठाने की कोशिश कर रहे थे. महिला मदद के लिए चिल्ला रही थी, रो रही थी. हालांकि, जब तक लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आरोपी महिला का अपहरण कर फरार हो गए.

8 महीनों से प्रेमी के साथ थी महिला

इस दौरान लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक किडनैपर को पकड़ लिया था. पूछताछ में पकड़े गए किडनैपर ने बताया कि महिला 8 महीने पहले अपने पति को घर छोड़कर चली आई थी और तभी से वह अपने प्रेमी के साथ हरियाणा के बल्लभगढ़ में रह रही थी. महिला किसी की तबीयत खराब होने पर प्रेमी के साथ आगरा आई थी. इस बात की जानकारी उसके पति को लग गई थी, जिसके बाद वह उसे अगवा कर ले गया. पति ने आठ महीने पहले पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट जसराना थाने में दर्ज कराई थी.

प्रेमी के खिलाफ पुलिस करेगी कार्रवाई

इसलिए पति, पत्नी को अगवा कर वहीं पहुंच गया. मामले की जानकारी देते हुए न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की गुमशुदगी फिरोजाबाद के जसराना थाने में पहले ही दर्ज है. परिजन महिला को यहां से ले गए थे और फिर उसे जसराना थाने में सौंप दिया. घटना के बारे में गलत सूचना देने पर पुलिस प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है.

Related Articles

Back to top button