ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
विदेश

अमेरिका में भी कोरोना वायरस का कहर, अब तक 200 लोगों की मौत

वाशिंगटन: अमेरिका में जानलेवा कोरोना वायरस (Covid-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है और इस वायरस की चपेट में आने अब तक 200 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अमेरिक सांसदों सहित 13,680 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार शुक्रवार 0030 बजे तक करीब 13,680 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और करीब 200 लोगों की अब तक मौत हो गई है।

इससे पहले गुरुवार को हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने बताया था कि कोरोना वायरस से 154 लोगों की मौत हो गई है जिसमें लगभग 78 लोगों की मौत वाशिंगटन में हुई है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस विश्व के 150 से अधिक देशों में फैल चुका है और इस वायरस की चपेट में आने अबतक 9000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 220,000 लोग संक्रमित हुए है जबकि 85000 लोग इस वायरस के संक्रमण से बाहर आ गए है।

Related Articles

Back to top button