ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

न खोले जाएंगे गेट और न होगी कोई सेरेमनी…अटारी बॉर्डर पर PAK के साथ सभी रस्म खत्म

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव का माहौल बन गया है. भारत के एक्शन के बाद आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान पूरी तरह से खौफ में आ गया है. भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान ने भी कई फैसले लिए. इसके बाद भारत ने अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान के साथ सभी रस्म को खत्म करने का ऐलान किया.

कहा गया है कि अटारी बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट परेड के दौरान भारत की तरफ के गेट नहीं खोले जाएंगे और ना ही पाकिस्तान के जवानों के साथ हाथ मिलाने की सेरेमनी होगी. बीएसएफ ने अपने जारी बयान में कहा है कि एक और शांति और दूसरी तरफ उकसाने के लिए इस तरह की आतंकी हरकतें एक साथ नहीं चल सकती.

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने ट्वीट कर कहा कि अटारी बॉर्डर, हुसैनीवाला बॉर्डर और सदकी बॉर्डर पर झंडा उतारने की रस्म के दौरान ना तो गेट खोले जाएंगे और ना ही झंडा उतारने के बाद पाकिस्तान के जवानों के साथ हाथ मिलाने की रस्म होगी

बिना गेट खोले उतार लिए गए दोनों देशों झंडे

आज जो सेरेमनी हुई उसमें बिना गेट खोले ही दोनों देशों के झंडे उतार लिए गए. झंडा उतारने के बाद दोनों देशों के जवानों ने हाथ भी नहीं मिलाया. इसके बाद परेड समाप्त हो गई.

भारत के एक्शन के बाद बिलबिलाया पाकिस्तान

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान बिलबिला गया. आनन-फानन ने उसने वही किया जो भारत सरकार ने उसके साथ किया. मतलब कॉपी पेस्ट एक्शन. पाकिस्तान ने कहा है कि भारत ने हम पर एकतरफा कार्रवाई की है. यह कार्रवाई गैरकानूनी है. हमने भारत के लिए एयरस्पेस को बंद कर दिया है. पानी रोकना युद्ध जैसी कार्रवाई है.

पाकिस्तान ने कहा कि भारत ने अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया, हमने भी बाघा बॉर्डर को बंद कर दिया. सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान ने कहा कि हम भी समझौतों पर प्रतिबंध लगा सकते हैं. इसके बाद पाकिस्तान ने शिमला समझौता से हटने की धमकी दी.

Related Articles

Back to top button