ब्रेकिंग
लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब...
विदेश

नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल करने वाले घरों को पैसा चुकाएगी ब्रिटेन सरकार

लंदन:  ब्रिटिश सरकार देश में नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने संबंधी नई स्कीम लॉंच करने जा रही है । इस स्कीम के तहत जिन घरों में बिजली पैदा करने के अक्षय स्रोत लगे होंगे, अगर वे अपनी अतिरिक्त बिजली नेशनल ग्रिड में देते हैं तो सरकार उन्हें इसका पैसा चुकाएगी। ब्रिटेन में करीब 8 लाख घरों में सोलर पैनल लगे हैं। इसके चलते जल्द ही नवीकरणीय ऊर्जा परिवारों के पैसे का जरिया भी बन जाएगी।

ब्रिटेन के ऊर्जा एवं स्वच्छ विकास मंत्री क्रिस स्किडमोर के मुताबिक, “ऊर्जा निर्यात की इस योजना के जरिए तय किया जाएगा कि जो भी लोग स्वच्छ ऊर्जा का प्रयोग बढ़ाते हैं, उन्हें इसके फायदे मिलें। सरकार की मदद के साथ-साथ वे पर्यावरण को भी फायदा पहुंचाएंगे। लोगों को इसके लिए पूरा पेमेंट भी किया जाएगा।

वहीं ब्रिटेन की बिजली सप्लायर कंपनी ऑक्टोपस के सीईओ ग्रेग जैक्सन ने कहा कि अगर सोलर पैनल और बैट्री वाले कुछ घर बिजली इकट्ठा करने के साथ उसे अगर जरूरत के समय ग्रिड को देते हैं तो शायद इससे आने वाले समय में उन्हें बिजली का बिल चुकाने की जरूरत न पड़े और यह अतिरिक्त बिजली दूसरों के काम में आ जाए।

ऊर्जा विभाग के मुताबिक, सरकार इस स्कीम को सभी बिजली उत्पादकों के लिए 1 जनवरी 2020 से लागू कर देगी। इसके जरिए ऐसे कोई भी घर जो 5 मेगावाट से ज्यादा अक्षय ऊर्जा पैदा करेंगे वे बिजली कंपनियों को ऊर्जा दे सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button