ब्रेकिंग
PM मोदी ने 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में की कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की तारीफ, सीएम साय ने जताया ... Chhattisgarh Politics News CM Sai: 'भाजपा के लिए पद से बड़ा सिद्धांत', सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रे... Durg Doctor POCSO Act Arrest: दुर्ग में नाबालिग मरीज से गंदी हरकत करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार! पॉक्सो ... Durg Crime News Mohan Nagar: दुर्ग में पैसों के लेनदेन में चाकूबाजी! युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला,... Balodabazar Gharial in Khorsi Nala: बलौदाबाजार के खोरसी नाला में दिखा घड़ियाल! ग्रामीणों में दहशत, व... PM Modi Mann Ki Baat Bhilai News: भिलाई में पीएम मोदी की 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण; संगठन महामंत्... धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, बढ़ते जनआक्रोश के दबाव में लिया गया फैसला: दीपक बैज Kanker Malaria Outbreak News: कांकेर में मलेरिया का खौफनाक आउटब्रेक! दो 9 वर्षीय छात्रों की दर्दनाक ... Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने... सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—'पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी'
खेल

WC 2019: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, धवन 3 हफ्तों के लिए टीम से बाहर

 वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में शानदार शतक लगाने वाले ओपनर शिखर धवन अंगूठे में चोट के चलते तीन हफ्ते के लिए क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। वही धवन अब तीन हफ्ते तक कोई मैच नहीं खेल पाएंगे। यानी 13 जून को न्यूजीलैंड और 16 जून को पाकिस्तान से होने वाले बड़े मैचों के पहले ही टीम इंडिया को यह झटका लगा है।
गौरतलब है कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की जीत के नायक रहे धवन तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद पर चोट खा बैठे थे। लेकिन उन्होंने दर्द की परवाह न करते हुए अपनी पारी जारी रखी और 109 गेंदों में 117 रनों की चमकदार इनिंग्स खेली। इसके बाद धवन चोट की वजह से फील्डिंग करने नहीं उतरे और उनकी जगह रवींद्र जडेजा ने पूरे 50 ओवर फील्ड में गुजारे। धवन के अंगूठे में प्रैक्चर है। नॉटिंघम में स्कैन के बाद यह पता चला। अब उनकी जगह केएल राहुल टीम इंडिया की ओर से पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

विश्व कप में शिखर धवन का प्रदर्शन…..

बल्लेबाजी
पारी : 10
बाहर नहीं : 0
कुल : 537
उच्चतम स्कोर : 137
औसत : 53.70
50 : 1
100 : 3
डक : 0
स्ट्राइक रेट : 94.21

फील्डिंग
कैच :7
एक मैच में सर्वाधिक : 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button