ब्रेकिंग
Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस...
विदेश

2 करोड़ की खरीदी BMW कार, पेट्रोल भरवाने लिए करता था मुर्गियां चोरी

बीजिंग : शौक पूरा करने के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं । इसकी उदाहरण है चीन का एक शख्स जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। चीन के सिचुआन प्रांत का एक अमीर किसान ने शौक-शौक में 2 करोड़ की BMW खरीद डाली। कुछ दिनों तक तो उसे खूब मजा आया लेकिन फिर कार में पेट्रोल भरवाकर उसकी हालत खराब हो गई।

शौक को पूरा करने और BMW के स्टेट्स को मेंनटेन करने के लिए किसान ने लोगों के घरों से मुर्गियां और बत्तखें चुरानी शुरू कर दीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक, शख्स लोगों के घरों से बत्तख और मुर्गियों की चोरी कर उसे बाजार में बेचता था और उन्हीं पैसों से गाड़ी में पेट्रोल भरवाने का काम करता था।

किसान द्वारा लगातार मुर्गियां चोरी करने के कारण ग्रामीण परेशान हो गए और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने अपनी छानबीन में पाया कि एक शख्स ही मुर्गियों की चोरी कर रहा है। पकड़े जाने पर शख्स ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया और पुलिस से कहा कि उसने ये जुर्म अपनी ‘प्यासी’ बीएमडब्ल्यू के लिए पेट्रोल खरीदने की खातिर किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button