ब्रेकिंग
Muzaffarpur Crime: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के कार्यक्रम में अवैध हथियारों के साथ पहुंचा अपराधी; ह... Arjun Rampal in Ujjain: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पहुंचे महाकाल दरबार; भस्म आरती में शामिल होकर ... High Voltage Drama: "अब जीकर क्या करूंगा..."— फेसबुक लाइव कर टावर पर चढ़ा युवक; घंटों चला ड्रामा, पु... SIT Raid Update: मध्य प्रदेश में शातिर सूदखोर का भंडाफोड़; मददगार बनकर फंसाता था जाल, 153 चेक और करो... Noida International Airport: जेवर से उड़ानों का आगाज! जानें दिल्ली एयरपोर्ट के मुकाबले कितना होगा फ्... Weather Update: दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा यू-टर्न; यूपी, एमपी और राजस्थान समेत 15 रा... Bank Holidays Next Week: बैंक जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट; अगले हफ्ते इन तारीखों पर बंद रहेंगे SBI... Delhi Crime: दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में दिनदहाड़े मर्डर; 16 साल के किशोर को 4 हमलावरों ने चाकुओं स... Gariaband Viral Video: गरियाबंद में CEO के पैरों में गिरे बुजुर्ग; 'साहब एक छत दे दो' की गुहार लगाते... Karnataka Minister Passes Away: कर्नाटक के मंत्री डी सुधाकर का 66 साल की उम्र में निधन; कांग्रेस में...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button