ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
दिल्ली/NCR

Weather Update: दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा यू-टर्न; यूपी, एमपी और राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में 24 घंटें में मौसम बदले की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 11 और 12 अप्रैल को बारिश, आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं दूसरी ओर राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी और हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों के लिए जारी अपने ताजा बुलेटिन में कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. मौसम में ये बदलाव 11 अप्रैल से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा.

यूपी में फिर होगी राहत की बारिश

आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 12 से 14 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. बिहार और झारखंड में ओलावृष्टि और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के अनुमान है.

राजस्थान में सताएगी गर्मी

राजस्थान में लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है. आईएमडी ने हीटवेव चलने की संभावना जताई है. छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. वहीं राजस्थान और गुजरात में अगले कई दिनों तक हीटवेव चलने का अनुमान है. पश्चिम राजस्थान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है.

हिमाचल में फिर होगी बर्फबारी

आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 11 से 14 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होगा. इन इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कई दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 14 और 15 मई को असम और मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा. तमिलनाडु और केरल में 14 और 15 मई को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 11 मई के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं.

Related Articles

Back to top button