ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

Coronavirus Update: रांची में चीन के 11 मौलवी मिलने से हड़कंप, 19 मार्च काे दिल्‍ली होते हुए आए थे

तमाड़ (रांची)। कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देश चीन, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान के 11 नागरिकों के रांची के तमाड़ के रडग़ांव स्थित एक मस्जिद में ठहरे होने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस-प्रशासन मेडिकल टीम के साथ वहां पहुंची और सभी मौलवियों की स्वास्थ्य जांच की। सभी को रेस्क्यू करते हुए क्वारंटाइन के लिए मुसाबनी स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग स्कूल भेज दिया गया।

बुंडू डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि चीन के तीन, कजाकिस्तान के चार व किर्गिस्तान के चार संदिग्ध मौलवी मस्जिद में रुके थे। ग्रामीण एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि पूछताछ में सभी 11 नागरिकों ने बताया है कि वे भारत के मुस्लिम कल्चर पर स्टडी के लिए यहां आए थे। उन्होंने खुद को स्कॉलर भी बताया है। उनके पासपोर्ट, वीजा वैध लग रहे हैैं। हालांकि उनके यहां आने और उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। वीजा-पासपोर्ट जब्त किया गया है।

प्रारंभिक जांच में कोरोना के नहीं मिले लक्षण

तमाड़ चिकित्सा प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि सभी 11 विदेशियों की प्रारंभिक जांच कर ली गई है। किसी के कोरोना संक्रमित रोग के लक्षण नही मिले हैं। फिर भी सभी को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुसाबनी स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग स्कूल जमशेदपुर में 15 दिनों के क्वारंटाइन के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि सभी मौलवी 19 मार्च को दिल्ली से रांची पहुंचे थे। रांची से जमशेदपुर जाने के क्रम में सभी रडग़ांव स्थित मस्जिद में शरण लिए थे। तब से वे सभी रडग़ांव में ही रह रहे थे। अपने आप को धर्म प्रचारक भी बताया है। वे पिछले डेढ़ महीने से भारत में हैं।

Related Articles

Back to top button