ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
देश

कोरोना का खौफ: मोदी सरकार ने NPR अनिश्चितकाल तक की स्थगित

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मोदी सरकार गंभीर दिखाई दे रही है। इसीके तहत वह एक के बाद एक बई बड़े फैसले ले रही है। अब केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुएनेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर यानी कि एनपीआर को अपडेट करने की प्रक्रिया को अनिश्चितकाल तक के लिए रोक लगा दी है।

दरअसल एनपीआर की प्रक्रिया कई राज्यों में 1 अप्रैल से शुरू वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और इसके संभावित खतरों का आकलन करते हुए गृह मंत्रालय ने कहा है कि अगले आदेश तक एनपीआर को अपडेट करने की प्रक्रिया स्थगित की जाती है। दरअसल कोरोना वायरस महामारी की वजह से केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर रखा है. इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की गतिविधियां रोक दी गई हैं.

दो चरणों में की जानी थी जनगणना 2021 

  • i) प्रथम चरण: मकानसूचीकरण और मकान गणना-अप्रैल से सितंबर, 2020 और ii) दूसरा चरण: जनसंख्या गणना-9 फरवरी से 28 फरवरी, 2021।
  • जनगणना 2021 के प्रथम चरण के साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का अपडेशन असम के अतिरिक्त सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी प्रस्तावित था ।
  • कोविड-19 के प्रकोप के कारण, भारत सरकार के साथ-साथ राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
  • गृह मंत्रालय के आदेश दिनांक 24.03.2020 के तहत देश में कोविड -19 महामारी के रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले उपायों पर भारत सरकार के मंत्रालयों/ विभागों तथा राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा उनके सख्त कार्यान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
  • अनेक राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लॉकडाउन भी घोषित कर दिया गया है।
  • भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सामाजिक सावधानी सहित विभिन्न एहतियाती उपायों के लिए सलाह जारी की है।
  • उपर्युक्त बातों को ध्यान में रखते हुए; जनगणना 2021 के प्रथम चरण और एनपीआर का अपडेशन तथा फील्ड से जुडे अन्य कार्य, जो कि 01 अप्रैल, 2020 से शुरू होने थे, को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button