ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ...
विदेश

स्पेन की खौफनाक तस्वीर: घरों में सड़ रहीं हैं लाशें, डिप्टी पीएम भी आई कोरोना की चपेट में

विश्व के अधिकांश (अब तक 185) देशों में फैल चुके कोरोना वायरस ‘कोविड 19′ का प्रकोप थमने का नाम नहीं लेे रहा है और अब तक इस खतरनाक वायरस से 21,116 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 4,65,163 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना को लेकर सबसे गंभीर स्थिति इटली से सामने आयी है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरी तरह प्रभावित इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7503 हो गयी है। स्पेन की उप-प्रधानमंत्री कारमेन कैल्वो भी इसकी चपेट में आ गई हैं।

स्पेन सरकार के बयान के मुताबिक 62 वर्षीय कार्मेन काल्वो चार दिनों से बीमार थीं और सेल्फ आइसोलेशन में भी चली गयीं थीं। वे कई दिनों से घर से ही काम कर रहीं थीं। उनका पहला टेस्ट मंगलवार को किया गया था, जो कि निगेटिव आया था। इसके बाद बुधवार को एक और किया गया जिसमें वो कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद उनके परिवार और स्टाफ के सदस्यों को भी क्वारेन्टाइन में भेज दिया गया है।  इन सभी की निगरानी के लिए एक मेडिकल बोर्ड भी बनाया गया है।

इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से 683 लोगों की मौत हुई है। इटली में कोरोना संक्रमण के 5210 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 74386 हो गयी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक स्पेन में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 49,515 हो गयी है।

स्पेन में मच रही तबाही का आलम यह है कि सेना को लोगों के घर में लावारिश पड़ी लाशों का पता लगाने को कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ घरों में कई दिनों से लाश पड़ी हुई हैं, लेकिन कोरोना के संक्रमण के डर से उसी घर में रह रहे परिवार के सदस्‍य उन्‍हें उठाने या हटाने की हिम्‍मत नहीं जुटा पा रहे हैं।  यहां गंभीर रूप से बीमार काफी सीनियर सिटीजन को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया है।

Related Articles

Back to top button