ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
खेल

राजस्थान छोड़ CSK की टीम में शामिल होंगे संजू सैमसन? क्या ये है सच्चाई

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. वह प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना सकी और पॉइंट्स टेबल में भी काफी नीचे है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम अगले सीजन में दमदार वापसी करना चाहेगी. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को लेकर एक बड़ी खबर ने जोर पकड़ लिया है. कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि संजू सैमसन का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड लगभग तय है, और वह अगले सीजन से सीएसके की पीली जर्सी में नजर आ सकते हैं. लेकिन क्या यह दावा सही है?

CSK की टीम में शामिल होंगे संजू सैमसन?

दरअसल, आईपीएल में ट्रेडिंग विंडो सीजन खत्म होने के 7 दिन बाद से लेकर ऑक्शन से 7 दिन पहले तक खुली रहती है. इस दौरान सभी टीमें अपने खिलाड़ियों की अदला बदली कर सकती है. ऐसे में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि संजू सैमसन का सीएसके के साथ ट्रेड होने वाला है, और अगर सब ठीक रहा तो वह अगले सीजन में सीएसके का हिस्सा होंगे. वहीं, कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में सब ठीक नहीं है, जिसके चलते संजू को टीम छोड़ना पड़ सकता है.

बता दें, संजू सैमसन ने साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. वहीं, 2018 से वह इसी टीम से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा साल 2021 में उन्हें इस टीम का कप्तान बनाया गया था. उन्होंने 2022 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था. वहीं, संजू सैमसन के ट्रेड की खबरें की बात करे तो ये फिलहाल केवल सोशल मीडिया पर आधारित हैं, और किसी भी आधिकारिक सूत्र या फ्रेंचाइजी ने इसकी पुष्टि नहीं की है. बीसीसीआई या आईपीएल की ओर से भी इस तरह का कोई बयान नहीं आया है. ऐसे में फिलहाल सिर्फ एक अफवाह है.

संजू सैमसन की चोट ने बिगाड़ा RR का खेल

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में सिर्फ 4 मैच जीतने में कामयाब रही. वहीं, 10 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. वहीं, संजू सैमसन सिर्फ 9 मुकाबले की खेल सके. दरअसल, संजू सैमसन को चोट के चलते ज्यादातर मैचों में बाहर बैठना पड़ा. कुछ मैचों में तो उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी ही की. जिसका असर राजस्थान के खेल पर भी पड़ा. हालांकि, RR की टीम अब इस सीजन की हार को भुलाकर दमदार वापसी करना चाहेगी.

Related Articles

Back to top button