ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
मध्यप्रदेश

विधायक सुरेश राजे बोले- 4 साल का लेखा-जोखा मेरा पास जिसको संदेह वह आकर मिले

डबरा : “जनता के सुख-दुख में सदैव साथ हूं और हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं। सेवा ही मेरा धर्म है।” ये कहना है कि डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर उनके गुमशुदा होने के पोस्टर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्टरों में तरह-तरह के आरोप लगाकर उनकी गैरमौजूदगी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। लेकिन अब विधायक सुरेश राजे ने मीडिया के सामने आकर सभी आरोपों का जवाब देते हुए खुद को जनता का सेवक बताया।

365 दिन जनता के बीच रहकर कर रहा हूं सेवा – विधायक सुरेश राजे

डबरा के सराफा बाजार में विधायक सुरेश राजे लोगों से मिले और कहा कि जो लोग खुद जनता के बीच से गायब हैं, वही लोग मुझे लापता बता रहे हैं। उन्होंने कहा- “मैं प्रतिदिन अपने विधानसभा क्षेत्र में उपस्थित रहता हूं। चाहे सदन हो या क्षेत्र, मैंने एक भी दिन का अवकाश नहीं लिया है। पिछले साढ़े चार वर्षों का पूरा लेखा-जोखा मेरे पास है। यदि किसी को संदेह हो तो वह मेरे पास आकर मुझसे सवाल कर सकता है, मैं हर दिन का हिसाब देने के लिए तैयार हूं।”

जनता की हर समस्या का होगा समाधान

भीषण गर्मी में बिजली संकट, सड़कों की दुर्दशा और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी विधायक सुरेश राजे ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि बिजली संकट को लेकर उन्होंने पहले ही विभागीय अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपे हैं और धरना-प्रदर्शन भी किया है। लेकिन अफसोस की बात है कि डबरा में दो बार ऊर्जा मंत्री के निरीक्षण के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हुआ।”यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब ऊर्जा मंत्री डबरा आए, उस समय भी मैं क्षेत्र में ही था लेकिन अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं में कोई ठोस सुधार नहीं किया गया।

बता दें कि हाल ही में डबरा से विधायक सुरेश राजे के लापता होने के पोस्टर लगाए गए थे जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पोस्टरों में लिखा गया है कि विधायक जनता के मुद्दों पर चुप रहते हैं और अनावश्यक विषयों पर सक्रिय रहते हैं। वहीं जानकारी देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की गई है।

Related Articles

Back to top button