ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
मध्यप्रदेश

नेशनल हाईवे पर चलती कार बन गई अचानक आग का गोला, परिवार ने निकलकर बचाई अपनी जान

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी-कोटा-झांसी फोरलेन पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अमोला-सुरवाया के बीच चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार परिवार ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई और उसमें रखा सारा जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कानपुर निवासी शाहनवाज खान अपने परिवार के साथ गुना जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार फोरलेन पर अमोला घाटी के पास पहुंची, तभी इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते कार में आग की लपटें भड़क उठीं। आग की सूचना मिलते ही हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने भी मौके पर रुककर मदद की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

शाहनवाज खान ने बताया कि वह किसी पारिवारिक कार्य से गुना जा रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी और दो बच्चे भी सवार थे। धुआं उठते ही उन्होंने तुरंत कार रोक दी और सभी को बाहर निकाला। कुछ ही पलों में कार आग की लपटों में घिर गई। करीब 10 मिनट में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन परिवार का कीमती सामान और दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।

Related Articles

Back to top button