ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

सीएम केजरीवाल की प्रवासी मजदूर से अपील- देशहित के लिए अपने गांवों के लिए नहीं निकलें

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रवासी मजदूरों से अपील की कि वे 21 दिनों के लिए लागू लॉकडाउन (बंदी) के दौरान देशहित को ध्यान में रखते हुए अपने राज्यों या गांवों के लिए नहीं निकलें। ट्विटर पर केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से कहा कि वह जहां भी हैं, वहीं रहें क्योंकि भीड़ इकट्ठा होने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ सकता है। लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के हजारों प्रवासी मजदूर अपने घरों को वापस लौटना शुरू हो गए हैं।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से अपील की है कि वे जहां हैं, वहीं रहें। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि दिल्ली सरकार ने आपके रहने और खाने का पूरा इंतजाम किया हुआ है। अभी देश के हित में है कि आप अपने गांव नहीं जाएं।  राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 49 मामले सामने आए हैं।केजरीवाल ने कहा,  मैं आप (प्रवासी मजदूरों) सभी से अपील करता हूं कि अपने गांव नहीं जाएं। जहां हैं, वहीं रहें क्योंकि भीड़ एकत्र करने से कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा और फिर आपके जरिए कोरोना आपके गांव और परिवार तक पहुंच जाएगा। उसके बाद देश को महामारी से बचाना मुश्किल होगा।

Related Articles

Back to top button