ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मध्यप्रदेश

डिलीवरी के बाद घर छोड़ने जा रही एंबुलेंस पेड़ से टकराई, मां और नवजात सहित तीन की मौत

नर्मदापुरम : मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सोमवार को एक अनियंत्रित एंबुलेंस के पेड़ से टकराने की दुर्घटना में एक महिला और उसके नवजात शिशु सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एंबुलेंस चालक और एक अन्य महिला घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिपरिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि सर्रा किशोर की रहने वाली 21 वर्षीय अंजलि राजपूत ने पिपरिया के निदान अस्पताल में 26 जून को एक बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि अंजलि अपने नवजात शिशु और परिवार की दो अन्य महिलाएं एंबुलेंस से अपने गांव जा रही थीं।

अधिकारी ने बताया, “रास्ते में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आम के एक पेड़ से टकरा गई, जिससे वाहन में बैठी दो महिला व नवजात शिशु (लड़का) की मौत हो गई।” उन्होंने बताया कि एक अन्य महिला और चालक पुष्पराज पटेल भी घायल हुए हैं। त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Back to top button