ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
पंजाब

Mohali Airport रोड पर Mall के बाहर बड़ा हादसा, सामने आई मौके की तस्वीरें…

मोहाली: मोहाली के एयरपोर्ट रोड पर स्थित सी.पी.-67 मॉल के बाहर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक ट्राला सड़क पर बने 15-20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया।

जानकारी के अनुसार, ट्राले के ड्राइवर ने बताया कि वह हरियाणा से सामान लेकर कीरतपुर साहिब जा रहा था कि अचानक सी.पी.-67 मॉल के बाहर उसका ट्राला सड़क पर बने गड्ढे में जा गिरा। ड्राइवर के अनुसार, 3-4 गाड़ियों को बचाते हुए उसका ट्राला इस गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर को चोटें आईं हैं। ड्राइवर ने यह भी बताया कि हादसे को 8 घंटे से भी ज्यादा समय हो गया, लेकिन इतने समय तक कोई भी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

ड्राइवर ने कहा कि अगर उसने गाड़ियों को न बचाया होता तो कई जानें जा सकती थीं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। ड्राइवर का कहना है कि इस हादसे में उसका 25 से 30 लाख रुपये तक का नुकसान हो गया है।

Related Articles

Back to top button