ब्रेकिंग
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव
पंजाब

जालंधर की पॉश कॉलोनियों में सड़कें गायब, देखें मुंह बोलती तस्वीरें

जालंधर: शहर में बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, जो अब लगातार करीब तीन महीने तक चलेगा। ऐसे में सड़कों की मरम्मत और नए निर्माण कार्य अब बरसात के बाद ही किए जा सकेंगे। इससे पहले कई कॉलोनियों में टूटी सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।

शहर की पॉश कॉलोनियां, जो कभी साफ-सुथरी और व्यवस्थित मानी जाती थीं, अब स्लम एरिया जैसा दृश्य पेश कर रही हैं। सीवर का पानी सड़कों पर भर जाता है और वर्षा कारण बनने वाले कीचड़ से गाड़ियां और पैदल चलने वाले दोनों परेशान हैं।

वार्ड 35 के तहत आती यू कॉलोनी की हालत चिंताजनक है। यहां की सड़कों पर बिछी बजरी बाहर निकल चुकी है और गड्ढों ने सड़कों को पूरी तरह से जर्जर कर दिया है। हैरानी की बात ये है कि यह स्थिति काउंसलर हरशरण कौर हैप्पी के घर के पास भी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि अगर पॉश कॉलोनीज की सड़कों की हालत ऐसी है, तो बाकी शहर की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

वार्ड 36 के तहत आती फ्रेंड्स कॉलोनी और एसएएस नगर की स्थिति और भी खराब है। यहां की सड़कें पूरी तरह टूटी हुई हैं और पॉश इलाके की जगह अब स्लम एरिया जैसा माहौल बन गया है। बारिश में चलना तो दूर, यहां से वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि उन्होंने खुद मलबा डालकर रास्ता बनाया था, ताकि गुजरने लायक हो सके, लेकिन बारिश ने वह भी खराब कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो निगम अधिकारी और न ही हलके का कोई नेता इन इलाकों में आकर हालात देख रहा है। अफसरशाही के समय में तो लोगों की सुनवाई नहीं होती थी, लेकिन अब चुने प्रतिनिधि भी समस्याओं को हल कराने में बेबस दिख रहे हैं।

निगम की बात करें तो स्टाफ की भारी कमी के कारण ज़िम्मेदारियों का भी कोई स्पष्ट बंटवारा नहीं हो पा रहा है। जब बरसात का मौसम जाएगा तो सर्दी आ जाएगी और सर्दी में बनाई गई सड़कें टिकाऊ नहीं रहतीं, जिससे लोगों की परेशानी और लंबी खिंच सकती है। लोगों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि मौसम ठीक होते ही सड़कों की मरम्मत और निर्माण को प्राथमिकता दी जाए और समय रहते समाधान किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button