ब्रेकिंग
Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में मॉडल ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम; दिल्ली AIIMS की टीम कर रह... Gwalior News: पूर्व मंत्री इमरती देवी के पालतू डॉग 'ब्रूजो' की मौत; फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिख दी श्र... क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 30 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल जेम्स ऑफ बिहार ने मनाया अपना 6ठा स्थापना दिवस Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके...
पंजाब

जालंधर के इन इलाकों का जिम्मेदार कौन? चर्म रोग, खुजली, बुखार जैसी बीमारियां दे रहीं दस्तक!

जालंधर: वार्ड नंबर 22 के तहत आते संतोषी नगर गुरुद्वारे वाली गली और आसपास का पूरा इलाका बीते 15 दिनों से सीवरेज के गंदे पानी में डूबा हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम को शिकायत दी, हैल्पलाइन नंबर पर कॉल कर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र के पार्षद लव रोबिन को भी इस गंभीर समस्या की जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। इलाके में एक मंदिर भी स्थित है और सावन का महीना चलने के कारण लोग नियमित रूप से पूजा-पाठ करने मंदिर जा रहे हैं, लेकिन उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

इलाके के बच्चों को इसी गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे कई बच्चों और बड़ों में चर्म रोग, खुजली, बुखार जैसी बीमारियां फैल रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी के कारण उन्हें अपनी किराने की दुकानें बंद करनी पड़ी हैं, क्योंकि कोई ग्राहक सामान खरीदने नहीं आ रहा है। स्थानीय निवासी चांदनी, अनु, आंचल, सुषमा, कालूराम और जोशी ने बताया कि अब लोगों का सब्र टूट रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि बुधवार तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे वीरवार को नगर निगम का घेराव करेंगे।

दूसरी ओर, वार्ड नंबर 22 के पार्षद लव रोबिन ने सफाई देते हुए कहा है कि शनिवार और रविवार की छुट्टियों के कारण सीवरेज का काम शुरू नहीं हो सका, लेकिन सोमवार को वे स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सीवरेज खुलवाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

मेयर के वार्ड के साथ लगती मधुबन कॉलोनी में सीवरेज जाम से बुरे हाल 

मेयर वनीत धीर के वार्ड के बिल्कुल साथ लगती मधुबन कॉलोनी जो मछली मार्कीट और नहर से सटी हुई है, पिछले 20 दिनों से गंभीर सीवरेज समस्या से जूझ रही है। इस कालोनी की गलियां अब नहर का रूप ले चुकी हैं और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी घरों के आसपास और खाली प्लॉटों में लगातार भरता जा रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने वार्ड की पार्षद मधु बाला शर्मा और बोबी शर्मा से इस बारे में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की थी। लोगों ने एकजुट होकर दोनों के घर जाकर उन्हें समस्या से अवगत कराया। पार्षद ने भरोसा दिलाया था कि एक दिन के भीतर समस्या हल हो जाएगी, लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी हालात जस के तस हैं। लोगों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि पार्षद ने फोन नंबर भी दिए थे, लेकिन अब वे फोन उठाना भी बंद कर चुके हैं।

क्षेत्रवासी रंजीत, कृष्णा, साहिल, राजवीर और सीतापुरिया ने बताया कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उनका कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में जनप्रतिनिधि दरवाज़ा तक नहीं खोलते। आम आदमी पार्टी का कोई नेता भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। बरसात के मौसम में गंदे पानी की निकासी ना होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो वे नगर निगम जाकर नगर निगम कमिश्नर और मेयर से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराएंगे।

Related Articles

Back to top button