ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
धार्मिक

सावन के पहले बुधवार पर कैसे करें पिता-पुत्र की आराधना, यहां पढ़ें महत्वपूर्ण बातें

आज का दिन बहुत शुभ है. आज सावन माह का पहला बुधवार है. सावन माह के पहले बुधवार पर भोलेनाथ के साथ भगवान श्री गणेश की भी आराधना करें. हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है. इसीलिए इस दिन गणेश जी आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. संयोग से इस समय सावन का महीना भी चल रहा है. सावन का पावन माह भोलेनाथ की आराधना के लिए बेहद शुभ माना गया है.

सावन के पहले बुधवार को भगवान गणेश और उनके पिता भगवान शिव की पूजा करने का विधान है. यहां पढ़ें संपूर्ण पूजन विधि.

सावन बुधवार पूजन-विधि (Sawan 2025 Budhwar Pujan Vidhi)

  • सावन के पहले बुधवार पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • भगवान गणेश और शिव की पूजा का संकल्प लें.
  • भगवान गणेश और शिव जी की मूर्तियों को गंगाजल से शुद्ध करें.
  • सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें, उन्हें दूर्वा, मोदक आदि अर्पित करें.
  • घर में पारद शिवलिंग या अन्य शिवलिंग है तो उसे जल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान कराएं. इसके बाद, चंदन, अक्षत, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (फल, मिठाई) आदि अर्पित करें.
  • पिता और पुत्र के मंत्रों का जाप करें. “ॐ गं गणपतये नमः” और “ॐ नमः शिवाय” मंत्रों का जाप करें.
  • दोनों भगवान की आरती करें सबसे पहले गणेश जी और फिर शिव की आरती करें.

सावन बुधवार उपाय (Sawan 2025 Budhwar Upay)

  • सावन माह का बुधवार शिव जी और गणेश जी दोनों की पूजा के विए विशेष होता है. इस दिन किए गए उपाय से आपके विघ्न दूर होते है और जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है.
  • बुधवार के दिन जरूरमंदों को दान अवश्य दें. ऐसा करना शुभ होता है.
  • बुधवार के दिन उपाय करने से शिव जी और गणेश जी दोनों की कृपा बनी रहती है.

Related Articles

Back to top button