ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
उत्तरप्रदेश

धान की रोपाई करती दिखीं सांसद प्रिया सरोज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, किसानों को बताई PDA की उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेकर का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रिया सरोज पानी से भरे खेतों में जा पहुंची, जहां उन्होंने धान की रोपाई की. प्रिया सरोज धान की रोपाई कर रही महिला किसानों के साथ मिलकर रोपाई करती हुई नजर आईं.

लोकसभा क्षेत्र के करखियांव गांव में प्रिया सरोज ने धान की रोपाई करने के साथ ही महिला किसानों को इस दौरान समाजवादी पार्टी और पीडीए (PDA) की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी. इन तस्वीरों में प्रिया सरोज ग्रामीणों से जुड़ने की कोशिश करती हुईं दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस सादगी की सराहना भी कर रहे हैं.

रिंकू सिंह क्यों हुए ट्रोल?

उत्तर प्रदेश सरकार के रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त करने का फैसले के बाद से ही रिंकू सिंह को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था. खेल जगत के अंदर रिंकू सिंह की उपलब्धियों को देखते हुए हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने जब रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त करने का फैसला किया, तो सोशल मीडिया पर वो ट्रोल हो गए. जिसके बाद इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने योगी सरकार के इस निर्णय पर सवाल खड़े किए हैं.

बेसिक शिक्षा अधिकारी की पोस्ट के लिए योग्यता के तौर पर पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी होता है, और रिंकू सिंह दसवीं क्लास भी पास नहीं हैं. इसलिए लोग ये सवाल उठा रहे हैं कि सरकार योग्यता के मानको की अनदेखी कैसे कर सकती है. बता दें कि क्रिकेट मैच के शेड्यूल की वजह से प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी की डेट्स आगे खिसक गईं हैं. इनकी सगाई लखनऊ में हुई थी जिसमें, अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थी.

Related Articles

Back to top button