ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
पंजाब

पंजाब की महिलाओं को सरकार देगी 51,000 रुपए! जानें कब और कैसे

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा “आशीर्वाद स्कीम” के तहत चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अनुसूचित जातियों के 4503 लाभार्थियों को 22.97 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इस संबंध में सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत ज़िला अमृतसर, बरनाला, फरीदकोट, श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, पठानकोट, रूपनगर, मोहाली, संगरूर, मालेरकोटला और तरनतारन से कुल 4503 लाभार्थियों के आवेदन आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त हुए थे। इन्हें कवर करने के लिए 22.97 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

इसमें से ज़िला अमृतसर के 1268, बरनाला के 107, फरीदकोट के 343, फतेहगढ़ साहिब के 193, गुरदासपुर के 57, होशियारपुर के 668, मानसा के 286, श्री मुक्तसर साहिब के 255, पटियाला के 349, पठानकोट के 55, रूपनगर के 196, मोहाली के 266, संगरूर के 155, मालेरकोटला के 37 और तरनतारन के 268 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही आशीर्वाद स्कीम के तहत योग्य लाभार्थियों को ₹51,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाते हुए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन की सुविधा शुरू की है। मंत्री ने बताया कि इच्छुक लाभार्थी योजना का लाभ लेने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थी अपनी बेटी की शादी की तारीख से एक महीना पहले और एक महीना बाद तक आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button