ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...
मध्यप्रदेश

दो बीवियों वाले भिखारी पति की अजीब शिकायत, कलेक्टर से बोला- मैं रोज के 3 हजार कमाता हूं, मगर…

मध्य प्रदेश के खंडवा में जनसुवाई चल रही थी. कलेक्टर सहित तमाम आला अधिकारी वहां मौजूद थे. तभी वहां एक भिखारी पहुंचा. उसने बीवियों को लेकर कुछ ऐसी शिकायत की, जिसे सुनक वहां मौजूद तमाम लोग सन्न रह गए. दिव्यांग भिखारी शफीक शेख ने कलेक्टर को बताया कि उसकी दो बीवियां हैं. दोनों आपस में बहुत लड़ती हैं, जिसके कारण उसका भीख मांगने का रोजगार प्रभावित हो रहा है.

भिखारी ने कहा- लेकिन वह दोनों ही बीवियों को छोड़ना नहीं चाहता. बल्कि दोनों को एक साथ, एक ही छत के नीचे रखना चाहता है. शफीक की यह बात सुनकर कलेक्टर ऋषव कुमार गुप्ता हैरत में पड़ गए. इतना ही नहीं जनसुनवाई में बैठे अन्य विभागों के अधिकारी भी दंग रह गए. कलेक्टर ने भिखारी की शिकायत को जांच के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के पास भेज दिया है. अब विभाग शफीक की दोनों पत्नियों को बुलाकर मामले का पता पटाक्षेप करने की कोशिश करेगा.

दो साल के अंतराल में दो निकाह

इधर, फरियाद लेकर पहुंचे शफीक ने बताया कि उसकी दो बीवियां हैं. पहली बीवी का नाम शबाना है, तो वहीं दूसरी बीवी का नाम फरीदा है. शबाना से उसका निकाह 2022 में हुआ था और फरीदा से उसने 2024 में निकाह किया था. शफीक नेत्रहिन है और खंडवा से महाराष्ट्र के बीच चलने वाली ट्रेनों और बसों में भिक्षावृत्ति कर अपना जीवन यापन करता है.

क्लेक्टर साहब बीवियों को समझाएं

शफीक ने बताया कि वह भिक्षावृत्ति से रोजाना दो से तीन हजार रुपए कमा लेता है. शफीक ने कहा कि वह दोनों पत्नियों को पालने में सक्षम है. लेकिन दोनों बीवियां आपस में बहुत झगड़ा करती हैं, जिसके कारण उसका भीख मांगने का रोजगार प्रभावित हो रहा है. इसीलिए कलेक्टर साहब इस मामले में दखल दें और दोनों बीवियों को समझाइएं.

भिखारी की बातें सुन क्या बोले कलेक्टर?

भीख मांगने वाले शफीक की ये बातें सुनकर कुछ देर के लिए तो कलेक्टर सन्न रह गए. लेकिन बाद में उन्होंने मुस्कुराते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी को इस मामले का निराकरण.करने के निर्देश दिए. कहा कि शफीक की दोनों पत्नियों को बुलाकर समझाइश दी जाए। शफीक ने बताया कि वह दोनों पत्नियों को एक ही घर में साथ रखना चाहता है, लेकिन दोनों आपस में आए दिन झगड़ा करते रहती हैं, जिसके कारण उनके झगड़े निपटाने के चक्कर में शफीक का भीख मांगने भी नहीं जा पाता. ऐसे वो पैसे भी नहीं कमा पाता.

Related Articles

Back to top button