ब्रेकिंग
MP-राजस्थान और पंजाब में बाढ़ राहत में जुटी सेना, बचाए गए 100 से ज्यादा लोग किसने किया रेप? मानसिक रूप से बीमार लड़की भूल गई नाम, 8 महीने की प्रेग्नेंट… 100 लोगों में से कैसे प... स्कूल फीस रेग्यूलेट करने वाला बिल लाएगी रेखा सरकार, इस सत्र में करेगी पेश दिल लेफ्ट में नहीं सेंटर में, लिवर और फेफड़े भी इधर-उधर… 45 साल बाद खुला शरीर की अनोखी बनावट का राज सांप ने महिला को काटा, सड़क न होने से नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस… 8 किमी कंधे पर उठाकर ले गए अस्पताल, म... सायरन वाली गाड़ी से आए दो युवक, खुद को SOG बताकर टोल टैक्स से बचे; क्या हुई कार्रवाई? उनके साथ ऐसा क्यों किया और किसके लिए किया? मालेगांव विस्फोट मामले में बरी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पु... DNA रिपोर्ट देख लीजिए, ये सचिन का बेटा है… अब राजा रघुवंशी का परिवार सवालों में, महिला ने लगाए गंभीर... ताकि तेजस्वी वाली गलती न हो… वोटर लिस्ट में आप भी देख सकते हैं दूसरों का नाम, ये है तरीका कर्नाटक: पूर्व PM देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में उम्रकैद की सजा, 10 लाख रुपए का जुर...
पंजाब

पंजाब भर में हो गई नाकाबंदी, बड़ी संख्या में पुलिस तैनात, जारी हुई सख्त हिदायतें

फिरोजपुर: डीआईजी फिरोजपुर रेंज सरदार हरमनबीर सिंह गिल के दिशा निर्देशों अनुसार पुलिस द्वारा फिरोजपुर जिले में शाम 6 बजे से रात भर विशेष नाकाबंदी और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी करके संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चैकिंग कर रही है। फिरोजपुर में, पुलिस भारत पाक बॉर्डर के साथ लगते सीमावर्ती इलाकों में भी विशेष जांच अभियान चला रही है और बीएसएफ के सहयोग से नाकाबंदी भी की जा रही है तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इस अभियान के तहत आज डीएसपी सुखविंदर सिंह और एसएचओ थाना सिटी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह के नेतृत्व में शहीद उधम सिंह चौक फिरोजपुर शहर में नाकाबंदी की गई और संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच की गई और बिना कागजात के चल रहे वाहनों को पुलिस थाने में बंद किया गया।

इस अवसर पर डीएसपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि डीआईजी फिरोजपुर रेंज और एसएसपी फिरोजपुर के निर्देशानुसार रोजाना शाम 6 बजे से शुरू हुई यह विशेष नाकाबंदी और चेकिंग असामाजिक तत्वों को पकड़ने और लोगों की जान-माल की सुरक्षा के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर में हर हालत में कानून व्यवस्था को बरकरार रखा जाएगा और पुलिस लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी असामाजिक तत्व को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें और अगर लोग कहीं भी किसी असामाजिक तत्व या नशा तस्कर को नशा बेचते हुए देखें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

गुरदासपुर-बटाला में भी लगाए गए नाके 

जिला पुलिस प्रमुख आदित्य के निर्देश पर सदर थाना गुरदासपुर द्वारा बटाला पुलिस के साथ मिलकर पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हाईटेक बाबरी पुलिस चौकी पर नाकाबंदी कर बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों समेत बड़ी संख्या में वाहनों की गहनता से जांच की गई।

महल कलां में पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान चैकिंग

महल कलां में पुलिस द्वारा एक बड़ी नाकाबंदी की गई। यह अभियान एस.एस.पी. बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम के निर्देशानुसार और ड्यूटी एस.पी. महल कलां जतिंदरपाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रमुख सेरविंदर सिंह औलख के नेतृत्व में चलाया गया।

बरनाला जिले में विशेष चैकिंग मुहिम

बरनाला पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक विशेष चैकिंग मुहिम चलाई गई। यह अभियान एस.एस.पी. बरनाला मुहम्मद सरफराज आलम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की कड़ी जांच की गई। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने वाहनों की गहन जांच की, जिसमें दस्तावेजों का सत्यापन और संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी शामिल थी। इस अभियान का उद्देश्य किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकना है।

रूपनगर पुलिस हुई अलर्ट, दिन-रात विशेष नाके

रूपनगर जिला पुलिस ने पूरे जिले में नाके लगाए और आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच की। इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर, रूपनगर पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे जिले में विशेष नाके और जांच अभियान चलाए। उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों पर नकेल कसने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस ने सभी उप-मंडलों में दिन-रात विशेष नाके और जांच अभियान चलाए। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं कई नाकों का निरीक्षण किया और तैनात पुलिस टीमों को कड़ी निगरानी और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button