ब्रेकिंग
रांची में सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत पर गरमाई राजनीति, बीजेपी ने की सीबीआई जांच और आरोपी की ... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वैवाहिक विवाद मामले में पति की मां और बहन को दी राहत— आपराधिक कार्यवा... झारखंड-बिहार का 10 लाख का इनामी नक्सली संजय गोदराम मुंबई से गिरफ्तार, एटीएस ने की बड़ी कार्रवाई अमृतसर में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी— सांस के मरीजों के लिए... पंजाब में छुट्टियों से भरा रहेगा नवंबर का महीना, दिवाली से लेकर गुरुपर्व तक जानें कब-कब बंद रहेंगे स... चंडीगढ़ में नवंबर की शुरुआत में भी गर्मी का अहसास, अधिकतम पारा सामान्य से ऊपर— जानिए आने वाले दिनों ... मोहाली में 'आप' पार्षद के पति से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 2 करोड़ की फिरौती मांग, जान से मारने ... त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे का बड़ा कदम, चंडीग... जालंधर में बेखौफ दौड़ रहे बिना नंबर और फिटनेस के वाहन, बिल्डिंग मैटेरियल ढोने वाले वाहन बन रहे लोगों... नशों के खिलाफ लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा का चंडीगढ़ PGI में पोस्टमार्टम शुरू, 5 डॉक्टरों का पैनल क...
मध्यप्रदेश

रतलाम में चाइना डोर से युवक का गला कटा, 45 मिनट के ऑपरेशन से बची जान

रतलाम: जिले में प्रतिबंधित चाइना डोर का इस्तेमाल जानलेवा साबित हो रहा है। रक्षाबंधन के दिन औद्योगिक थाना क्षेत्र में रेलवे पुलिया के पास बापूनगर सेजावता निवासी 18 वर्षीय समीर खान का गला चाइना डोर की चपेट में आने से गहरे तक कट गया। इस हादसे में उसकी सांस नली भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों ने 45 मिनट तक ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई।

घटना शनिवार दोपहर की है। समीर अपनी किराना दुकान के लिए सामान लेने रतलाम आ रहा था। शिवशंकर कॉलोनी गैस गोदाम के पास अचानक धारदार चाइना डोर उसके गले में फंस गई। तेज धार की वजह से उसका गला कट गया और खून की फुहारें निकलने लगीं, जो आसपास के राहगीरों तक पहुंच गईं।

ऑपरेशन कर जान बचाई

वहीं, इसी रास्ते पर एक दंपती भी चाइना डोर से घायल होकर अस्पताल पहुंचे। हादसे के समय वहां से गुजर रही युवती शीला और युवक शाहरुख ने तुरंत समीर के गले में फंसी डोर काटी और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने समय पर ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई।

Related Articles

Back to top button