ब्रेकिंग
Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए... Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण... PM Modi Birthday CG: जीपीएम से लेकर सुकमा तक हलचल! छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सेवा कार्यों पर कांग्रेस ... Bastar News Update: बस्तर में दीपोत्सव बना सियासी अखाड़ा, जगदलपुर में कांग्रेस-भाजपा के बीच धक्का-मु... Durg Chunav News: जामुल नगर पालिका के किस वार्ड से कौन लड़ सकेगा चुनाव? आरक्षण के बाद भाजपा-कांग्रेस... Durg Jail Search Operation: कैदियों तक कैसे पहुंचे मोबाइल और कैंची? दुर्ग जेल रेड के बाद कॉल डिटेल ज... Faridkot Arms Racket: पाकिस्तान ड्रोन लिंक और जेल से जुड़े तार; फरीदकोट में भारी मात्रा में अवैध असल... Mohali Court News: विक्की मिड्डूखेड़ा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई; मोहाली कोर्ट ने गुगनी के खिलाफ तय...
देश

पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब, ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने आतंकियों को धर्म नहीं कर्म देखकर मारा: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के आतंकियों को हमारे जवानों ने उनका धर्म पूछकर नहीं उनका कर्म देखकर मारा. इस ऑपरेशन में हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और तय किए टारगेट पर सटीक हमला किया है.

रक्षा मंत्री ने इस ऑपरेशन को नए भारत की पहचान बताया. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन सिंदूर की सबसे बड़ी विशेषता थी कि आक्रमण के लिए जो टारगेट तय किया था. हमारी सेना ने उसी लक्ष्य पर सटीक हमला किया. मैं तो यहां तक कहना चाहूंगा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं को सभी सीमावर्ती क्षेत्रों से पूरा समर्थन मिला.

‘हम पूरे विश्व को ही अपना परिवार मानते हैं’

जोधपुर में रक्षा एवं खेल अकादमी के उद्घाटन के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि एक सुरक्षित और मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए रक्षा, शिक्षा और खेल का समन्वय अत्यंत आवश्यक है. शिक्षा ज्ञान प्रदान करती है जबकि रक्षा से सुरक्षा सुनिश्चित होती है. उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम् के सिद्धांत में विश्वास करता है. उन्होंने कहा कि हम पूरे विश्व को ही अपना परिवार मानते हैं.

‘राष्ट्र की सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है’

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम जाति, धर्म, पंथ के नाम पर हम भेदभाव करने वाले नहीं हैं. मगर आतंकवादियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों को मारा लेकिन हमारे जवानों ने आतंकवादियों को उनका धर्म नहीं बल्कि उनका कर्म देखकर मारा. रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल सरकार या सेना की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि दृढ़ता, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प जैसे गुण एक सैनिक के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने एक खिलाड़ी के लिए. रक्षा, शिक्षा और खेल के इस संगम से निकले छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button