ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
पंजाब

पंजाब के इस जिले में रेड अलर्ट जारी, लोगों से की जा रही अपील

कपूरथला/सुल्तानपुर लोधी/भुलत्थ : ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण ब्यास नदी में पानी के बढ़े हुए स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर आने की अपील की है।

डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में पानी का स्तर 2.35 लाख क्यूसेक हो गया है, जिसके कारण निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि मौसम विभाग ने कपूरथला जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

पांचाल ने कहा कि लोगों की जान की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए प्रभावित क्षेत्रों से लोग सुरक्षित स्थानों पर आएं। उन्होंने बताया कि सेना और एसडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रही हैं।

उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम नंबर 62800-49331, 01822-231990 और सुल्तानपुर लोधी सब डिवीजन का बाढ़ कंट्रोल रूम 01828-222169 24 घंटे कार्यशील हैं।

Related Articles

Back to top button