ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में अगले 5 दिन बारिश नहीं, बढ़ेगी गर्मी… UP से लेकर बंगाल तक बरसेंगे मेघ, जानें पहाड़ों का हाल

भारी बारिश और भयंकर जलभराव के बाद देश की राजधानी के हालात एक बार फिर सामान्य हो रहे हैं. यमुना के जलस्तर में तेजी से कमी आ रही है. दिल्ली एनसीआर में 1 सितंबर से लेकर 8 सितंबर तक झमाझम बरसात देखने को मिली. यहां सड़कों पर पानी भर गया था. यमुना भी अपने खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी थी. अब दिल्ली में बारिश का दौर थम चुका है.

फिलहाल अब अगले 5 दिन तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश होती हुई नहीं दिख रही है. दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और उमस एक बार फिर लोगों को बेहाल करने वाली है. दिल्ली में 10 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं है. 10 सितंबर से लेकर 15 तारीख तक दिल्ली पूरी तरह से सूखी रहेगी. इस दौरान सिर्फ धूप रहेगी और बादल आते जाते रहेंगे.

कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

उत्तर प्रदेश के मौसम में लागातार बदलाव हो रहा है. 11 और 12 सितंबर को प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 15 सितंबर को फिर भारी बारिश होने की संभावना है. आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान भारी बारिश अलर्ट नहीं है. 11 सितंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि इस दौरान पश्चिमी यूपी में भारी बारिश अलर्ट नहीं है.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्यप्रदेश में आज, छत्तीसगढ़ में 13 सितंबर तक, बिहार में 12 सितंबर तक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 सितंबर तक, ओडिशा में आज से 12 सितंबर तक, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कल तक बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 13 से 15 सितंबर व कोंकण और गोवा में 14 और 15 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है.

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

नागालैंड और मणिपुर में 11 और 12 सितंबर को और अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 12-14 तारीख के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 13 सिंतबर, उत्तराखंड में 12 से 14 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है.

Related Articles

Back to top button