ब्रेकिंग
Janjgir Champa: जांजगीर में बीजेपी नेता पर दर्ज FIR कुछ ही घंटों में शून्य घोषित; एसपी ने ASI को किय... Jashpur NH 43 Accident: जशपुर में भीषण हादसा; बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक के हुए दो टुकड़े, गुस्साए... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में गूंजा 'जय श्रीराम'; रामकथा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, जगद्गुर... Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय का चिरमिरी में औचक दौरा; खाद वितरण में गड़बड़ी पर दो बड़े अधिक... Balodabazar: बारनवापारा में जंगली गौर (बायसन) का आतंक; हमले में एक ग्रामीण की मौत, दो गंभीर रूप से घ... Haryana Bank Scam: ₹590 करोड़ के घोटाले में CBI की पहली चार्जशीट; मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर सहित 15 आर... Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में हड़कंप! हरियाणा सचिवालय और 11 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की ई-... Gurugram Metro Update: 'ऑक्सीजन नहीं होगी तो वर्ल्ड बैंक भी मदद नहीं करेगा', मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए... Mandsaur Mandi News: मंदसौर मंडी में प्याज के दाम ₹1 किलो तक गिरे; लागत तो दूर भाड़ा निकालना भी हुआ ... BRICS Youth Council Indore: ब्रिक्स देशों के डेलीगेट्स ने देखा इंदौर का दम; आईटी पार्क और पीथमपुर फा...
लाइफ स्टाइल

एसएससी कल जारी करेगा एमटीएस परीक्षा की अधिसूचना

केंद्र सरकार के विभागों में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। भारत सरकार के मंत्रालयों और उनके अधीन विभिन्न विभागों एवं संगठनों में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका। इन विभागों में मल्टी टास्किंग स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाती है। इसी क्रम में, एसएससी द्वारा एमटीएस परीक्षा 2021 की अधिसूचना कल यानि 22 मार्च 2022 को जारी की जानी है। आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जो कि एसएसी के नोटिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2022 तक चलेगी। साथ ही, पहले चरण में टियर 1 लिखित परीक्षा का आयोजन जून 2022 माह के दौरान किया जाना है।

एसएससी द्वारा एमटीएस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को चयन केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की हजारों रिक्तियों के लिए किया जाता है। बात करें पिछले वर्ष अधिसूचित एमटीएस परीक्षा 2020 के लिए 3900 से अधिक वेकेंसी निकाली गई थी। वहीं, वर्ष 2019 की परीक्षा के लिए 7000 से अधिक रिक्तियों की घोषणा की गई थी।

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी की गई पूर्व अधिसूचनाओं के अनुसार, परीक्षा में ऐसे उम्मीदवार सम्मिलित हो सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 (मैट्रिक/सेकेंड्री/हाई स्कूल) की परीक्षा निर्धारित कट-ऑफ डेट को उत्तीर्ण की हो। इस डेट की सूचना एसएससी एमटीएस 2021 नोटिफिकेशन में आयोग द्वारा की जाएगी। साथ ही, इसी डेट को उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होती है और दोनो ही श्रेणियों के पदों के लिए आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाती है।

Related Articles

Back to top button