ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
पंजाब

फिर गर्मी पकड़ने लगी जोर, बिजली की डिमांड में भारी उछाल, अघोषित कट से जनता परेशान

लुधियाना : पंजाब में एक बार फिर से गर्मी के जोर पकड़ने के कारण बिजली की डिमांड में भारी उछाल आ गया है। रविवार को राज्य में बिजली की मांग 14 हजार मैगावाट के पार पहुंच गई जोकि पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन के लिए एक बड़ी चनौती है। बिजली की डिमांड में एकाएक भारी बढ़ौतरी होने के कारण पंजाब की औद्योगिक नगरी के अधिकतर इलाकों में बिजली के अघोषित कट लगने लगे हैं, जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

आम तौर पर सितम्बर के महीने में मौसम में बदलाव आने के कारण सुबह और रात के समय हल्की-सी ठंड हो जाती है जिसके कारण बिजली की डिमांड सामान्य हो जाती है लेकिन इस बार सितम्बर महीना लगभग खत्म हो गया है लेकिन गर्मी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। इससे बिजली की खपत और डिमांड का आंकड़ा आसमान छूने लगा है।

बताया जा रहा है कि सितम्बर में महीने के अंतिम दिनों में चल रही बिजली की डिमांड ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विज्ञानों द्वारा लुधियाना में रविवार को तापमान 37.02 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। लगातार कई घंटों तक बिजली बंद रहने और पीने वाले पानी की भारी किल्लत पैदा होना शहर वासियों के जख्मों पर नमक छिड़कने के समान काम कर रही है। बिजली की लगातार बढ़ती मांग के कारण अधिकतर इलाकों में लगे बिजली के फीडरों, हाई टैंशन लाइनों, ट्रांसफार्मरों और मीटरों आदि में स्पार्किंग होने से आग लगने की भयानक घटनाएं घटित हो रही हैं।

पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस ने बताया कि सोमवार शाम को राज्य में बिजली की डिमांड का आंकड़ा 13300 मेगावाट के करीब रहा है। एकाएक गर्मी बढ़ जाने के कारण बिजली की मांग में भारी उछाल आया है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन द्वारा बिना किसी रुकावट के लोगों को बिजली की निरंतर सप्लाई मुहैया करवाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button