ब्रेकिंग
गुरु नानक जयंती शोभायात्रा को लेकर रांची यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, कई प्रमुख मार्गो... झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25-26 नवंबर से, MMDR और SIR के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष... न्यायिक व्यवस्था में एआई सहायक हो सकता है लेकिन न्यायाधीशों के विवेक का विकल्प नहीं: चीफ जस्टिस अल्प... भोपाल में करीब 50 करोड़ रुपये के बड़े फर्जीवाड़े के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, एक साल से फरार चल रहे ... उमरिया में नेशनल हाईवे 43 बना विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए जी का जंजाल, 11 साल से चल रहे निर्माण औ... मध्य प्रदेश के उज्जैन में किसानों के साथ करोड़ों का बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना कर्ज लिए 1221 किसानों को ब... महाकालेश्वर की सवारी के दौरान पालकी में विराजमान स्वरूप के हाथ में चिलम जैसी वस्तु दिखने से खड़ा हुआ... छतरपुर के रिछारा गांव में दो परिवारों के बीच विवाद की दो कहानियां आईं सामने, दलित महिलाओं ने लगाया म... इंदौर में पिता और पुत्री के शव मिलने से फैली सनसनी, संपत्ति विवाद में भाई पर दोहरे हत्याकांड की आशंक... सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन रेलवे की बड़ी कार्रवाई, तड़के 5 बजे 6 जेसीबी मशीनों से हटाया...
पंजाब

Chandigarh के लोगों के लिए Good News, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मिला ये स्थान

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में 8वां स्थान प्राप्त किया है, जो 2024 में 27वें स्थान से एक उल्लेखनीय छलांग है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष स्वच्छ वायु सर्वेक्षण का आयोजन किया जाता है। शहरों का मूल्यांकन वायु गुणवत्ता सुधार के निरंतर प्रयासों और प्रगति के आधार पर करता है। चंडीगढ़ की 19 स्थानों की यह प्रगति, इसके सतत शहरी विकास प्रयासों, सक्रिय वायु गुणवत्ता प्रबंधन रणनीतियों और नागरिक सहभागिता का प्रमाण है। नगर निगम चंडीगढ़, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग, चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति के सामूहिक प्रयासों ने इस उपल्बिध में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिनमे निम्नलिखित कदम शामिल है।

इन कदमों से मिली सफलता
शहरी जंगल और वृक्षारोपण अभियानों के माध्यम से हरित क्षेत्र का विस्तार।
निर्माण स्थलों पर धूल-धक्कड़ कम करने के लिए ज़रूरी नियमों का सख़्ती से पालन।
सार्वजनिक परिवहन में ई-वाहनों की शुरुआत और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग ढांचे का विस्तार।
पुराने कचरे (legacy waste) का वैज्ञानिक निपटान।
पुराने गैर-यांत्रिक परिवहन नेटवर्क का विकास।
निर्माण और ध्वस्तीकरण से उत्पन्न मलबे का सही प्रबंधन।
भीड़भाड़ और वाहनों के उत्सर्जन को कम करने के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करना।
सड़कों पर धूल को कम करने के लिए स्वचालित सफाई और पानी का छिड़काव।
सामाजिक जागरूकता अभियान, जो व्यवहार में बदलाव और नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करते हैं।

Related Articles

Back to top button