ब्रेकिंग
Bijapur Development News: नक्सलवाद के खात्मे के बाद कोंडापल्ली में नई सुबह; सीएम साय ने 'सुशासन तिहा... Surguja News: मोबाइल बैटरी फटने से 1 साल के मासूम की दर्दनाक मौत; खेल-खेल में आग में डाली थी बैटरी Kawardha Crime News: कवर्धा पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा सर्चिंग अभियान; खाली प्लॉट में खुदाई कर निकाली... Kanker News: कांकेर में धार्मिक आस्था पर विवाद; ग्रामीणों का आरोप- बहिष्कार कर खेती और रोजगार से किय... Durg Police Success: दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी; 60 लाख रुपये के 800 गुम मोबाइल फोन मालिकों को लौटा... Hotwar Jail News: जेल में दुष्कर्म और गर्भवती होने की खबर पर महिला का बड़ा बयान; आरोपों को बताया निर... Jobs in Jharkhand: मनरेगा भर्ती में देरी से परेशान उम्मीदवार, समाहरणालय पहुंचकर की नियुक्ति प्रक्रिय... Maiya Samman Yojana News: पाकुड़ में महिलाओं का फूटा गुस्सा; 2 महीने से राशि नहीं मिलने से परेशान, क... Ranchi Crime News: पुलिस का 'नाइट ऑपरेशन' शुरू; सुखदेवनगर में नकली शराब की भट्ठियां ध्वस्त, तस्कर फर... Dhanbad News: भीषण गर्मी में धधकते 5 अग्नि कुंडों के बीच तपस्या; संतोष बाबा की साधना बनी चर्चा का वि...
देश

2.18 करोड़ का कैश, 6 प्लॉट्स और 10 एकड़ जमीन… बिजली विभाग के इंजीनियर के घर ACB की रेड, देखें क्या-क्या मिला?

तेलंगाना के हैदराबाद से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बिजली विभाग के असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियर (ADE) अम्बेडकर एरुगु के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है. एसीबी की छापेमारी में उनके और उनके रिश्तेदारों के घरों से करोड़ों रुपये की नकदी बरामद की हुई है.

जानकारी के मुताबिक, एसीबी टीम की छापेमारी में अम्बेडकर एरुगु के घर से 2.18 करोड़ रुपये कैश, एक फ्लैट, एक G+5 बिल्डिंग, 10 एकड़ जमीन पर एक कंपनी, 6 प्लॉट्स और एक फार्मलैंड के कागज मिले हैं. यही नहीं, इसी के साथ दो फोर व्हीलर्स, सोने के जेवरात और बैंक में जमा रुपयों का भी पता चला है.

अपने पद का किया दुरुपयोग

ACB के अधिकारियों ने बताया, ‘तलाशी के दौरान पता चला कि इंजीनियर ने अपने पद का दुरुपयोग करके ये चल-अचल संपत्तियां बनाई हैं. अभी भी तलाशी जारी है. संपत्तियों का बाजार मूल्य उनके आधिकारिक मूल्य से कहीं ज़्यादा है. ACB की टीम ने आरोपी इंजीनियर को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

तहसीलदार के घर पर छापा

19 अगस्त को एसीबी ने एक तहसीलदार के यहां भी छापा मारा था. छापे के दौरान 5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का पता चला था. अधिकारियों ने वारंगल जिले के वारंगल फोर्ट मंडल के तहसीलदार बांदी नागेश्वर राव से जुड़े सात स्थानों पर तलाशी ली थी.

Related Articles

Back to top button