ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
पंजाब

हरियाणा के इन जिलों के रूट पर चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन, यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

कुरुक्षेत्र/कैथल: कुरुक्षेत्र और कैथल क्षेत्र की जनता को रेलवे द्वारा उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी (20989/20990) सुपरफास्ट एक्सप्रैस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस ट्रेन को सप्ताह में 2 बार चलाने की घोषणा की गई है। यह नई रेल सेवा कैथल और कुरुक्षेत्र से होकर गुजरेगी जिससे हजारों यात्रियों को सीधे जुड़ाव की सुविधा मिलेगी। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए क्षेत्र के सांसद नवीन जिन्दल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 20989 (उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रैस) उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 16.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 9.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 20990 (चंडीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रैस) चंडीगढ़ से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को 11.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 5.25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन यात्रा के दौरान राणाप्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।

Related Articles

Back to top button