ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में लूट की कोशिश करने वाले का निकला जुलूस, सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

ग्वालियर।मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में अलंकार होटल के पास 26 सितंबर की रात को थोक किराना कारोबारी धर्मेंद्र गुप्ता को लूटने की कोशिश करने वाले अमन उर्फ ऋतिक गुर्जर को पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था।

उसने 26 सितंबर की रात व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता को कट्टे की नोंक पर लूटने की कोशिश की थी, लेकिन व्यापारी के विरोध करने पर ऋतिक भाग निकला था। उसकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पहले पुलिस नाका चंद्रवदनी में उसे पनाह देने वाले धर्मेंद्र कुशवाह के घर पहुंची। इसके बाद सुराग मिलने पर पुलिस अहमदाबाद पहुंची और ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटना का री-क्रिएशन करने के लिए आरोपियों को अलंकार होटल के पास लेकर जाकर सीन ऑफ क्राइम को समझा।

Related Articles

Back to top button