ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

MP में बच्चे की कॉल पर पुलिस की तत्परता, रात में पहुंचकर बचाई जान

सिंगरौली। कभी-कभी बच्चों की मासूमियत बड़े-बड़ों को भी हैरान कर देती है। ऐसा ही नजारा मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में देखने को मिला। खुटार चौकी के चितरवई कला गांव का 10 साल का बच्चा अपनी मां और बहन से इतना नाराज हुआ कि सीधे 112 डायल कर पुलिस बुला ली।

 बच्चे ने रोते-रोते पुलिसकर्मी से कहा –

“मां और बहन ने मिलकर मुझे मारा है… मैंने सिर्फ 20 रुपए मांगे थे, कुरकुरे खरीदने के लिए।” ये सुनकर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा मुस्कुराए भी और थोड़े चिंतित भी हुए। उन्होंने तुरंत बच्चे की लोकेशन ट्रेस की और टीम के साथ उसके घर पहुंच गए।

लेकिन असली सरप्राइज तब हुआ जब पुलिसवाले बच्चे के लिए कुरकुरे का पैकेट लेकर पहुंचे। बच्चे का चेहरा खिल उठा।

वहीं, माता-पिता को पुलिस ने समझाया –

“बच्चों की छोटी-छोटी इच्छाएं भी उनके लिए बड़ी होती हैं, गुस्से की जगह प्यार और समझाइश जरूरी है।” 28 सितंबर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं – कुरकुरे से ज्यादा बड़ा तोहफा पुलिस का अपनापन है।”

Related Articles

Back to top button