ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

मुरादाबाद: कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत, जमात के 17 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार रात कोरोना पॉजिटिव एक युवक की मौत हो गई। 49 वर्षीय मृतक सरताज अली थाना नागफनी के नवाबपुरा का रहने वाला था। अब प्रशासन संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में जुटा है। साथ ही इलाकों को सील भी किया जा रहा है।

इस दौरान जिले से एक और परेशान करने वाली खबर सामने आई। जिले में अब तक सिर्फ दो मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित थे, लेकिन सोमवार को तबलीगी जमात से जुड़े 17 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट में कोविड-19 की पुष्टि हुई। अचानक से संक्रमित मरीजों की संख्या बढऩे से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सभी संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कराकर उनका इलाज शुरू किया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी संक्रमित मरीज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दिल्ली मरकज होकर मुरादाबाद पहुंचे थे। जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने सभी को चिन्हित कर अलग-अलग स्थानों से पकड़कर क्वारंटाइन किया था। अब इनकी जांच रिपोर्ट आई ही जिसमें 17 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कोरोना पॉजि़टिव मरीज़ की मौत का पहला मामला
कोरोना वायरस से संक्रमित 49 साल के सरताज अली केको टीएमयू में इलाज चल रहा था। सोमवार रात उनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना वायरस से यह पहली मौत है। इसी के साथ यूपी में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 7 हो गई है।

कहां कितनी मौत-
आगरा-1
बुलंदशहर-1
गाजियाबाद-1
बस्ती-1
मेरठ-1
वाराणसी-1
मुरादाबाद-1

Related Articles

Back to top button