ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
उत्तरप्रदेश

संभल में थमा बुलडोजर! इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोहन तालाब मामले में लगाई रोक, अगले आदेश तक नहीं होगी कार्रवाई, प्रशासन को झटका

संभल शहर का चर्चित मोहन तालाब भूमि विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. नगर प्रशासन की ओर से इस भूमि पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी. कई मकानों और एक मस्जिद पर लाल निशान भी लगाए गए थे. प्रशासन का दावा था कि ये सभी निर्माण तालाब की भूमि पर किए गए हैं. हालांकि, अब इस पूरे मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दखल देते हुए बड़ा आदेश दिया है.

कोर्ट ने मोहन तालाब भूमि पर बने लगभग 80 मकानों और एक मस्जिद पर स्टे ऑर्डर (रोक) जारी किया है. हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासनिक कार्रवाई पर फिलहाल विराम लग गया है. कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस भेजकर अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.

बुलडोजर कार्रवाई पर रोक

हाईकोर्ट के स्टे के बाद किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे सालों से यहां रह रहे हैं, जबकि प्रशासन इसे तालाब की मूल भूमि बता रहा है. अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्टे के बाद, इस पूरे विवाद पर अगली सुनवाई तक कोई तोड़फोड़ या कार्रवाई नहीं की जाएगी. मामला अब कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा.

कोर्ट के आदेश के बाद क्षेत्र में राहत का माहौल

प्रशासन की ओर से लोगों को जारी किए गए नोटिस और लाल निशान के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था. अब कोर्ट ने किसी भी कार्रवाई पर स्टे लगा दिया है और अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. हाईकोर्ट के आदेश के बाद क्षेत्र में राहत का माहौल है, वहीं प्रशासन ने कहा है कि वह कोर्ट के आदेशों का पालन करेगा.

बता दें कि इस क्षेत्र में बने 80 घरों को प्रशासन की ओर अवैध बताया जा रहा था और नोटिस के बाद से बुल्डोजर कार्रवाई का लोगों में डर बना हुआ था. यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि वह सालों से यहां रहे हैं और उन्होंने यहां घर अपने पैसों से खरीदे हैं.

Related Articles

Back to top button