ब्रेकिंग
Bakrid 2026 Patna: पटना की बकरा मंडियों में 'धुरंधर' और 'सोनू-मोनू' का जलवा; जानें इस बार क्या है की... CBSE 12th Result Controversy: छात्र को मिली गलत आंसर-शीट; सीबीएसई ने मानी गलती, रिजल्ट में होगा सुधा... Unnao Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी डबल डेकर एसी बस; 6 यात्रियों की मौत, कई गंभीर Barabanki Road Accident: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा; एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार इनो... UP Police DGP Appointment: चार साल बाद खत्म होगा कार्यवाहक दौर; राजीव कृष्ण, पीयूष आनंद और रेणुका मि... Fuel Price Hike: महंगाई का डबल अटैक; 11 दिनों में ₹7.5 तक महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर के ... Al-Aqsa Mosque Controversy: यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद से जॉर्डन की भूमिका खत्म करने की साजिश? जानिए ... Twisha Sharma Case: भोपाल के ट्विशा मौत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई; पति और पूर्व जज सास पर दर्ज ... Bakrid Controversy: मुंबई की हाउसिंग सोसायटियों में कुर्बानी पर पाबंदी की मांग; बीजेपी विधायकों ने ब... Weather Update Today: दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट, 28 मई से मौसम लेगा यू-टर्न; जानें आपके राज्य का हा...
मध्यप्रदेश

MP में हैवानियत की हद! SC समुदाय के युवक को अगवा किया, दबंगों ने जबरन पिलाई पेशाब, इलाके में तनाव

भिंड। भिंड जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र के अजुद्दीपुरा गांव में सोमवार दोपहर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां अनुसूचित समाज के 33 वर्षीय युवक ज्ञान सिंह जाटव पुत्र विजय जाटव को कुछ दबंगों ने घर से किडनैप कर न केवल बेरहमी से पीटा बल्कि उसे जबरन पेशाब पिलाने जैसी अमानवीय हरकत भी की।

पीड़ित के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी सोनू बरुआ निवासी सुरपुरा, आलोक पाठक और छोटू ओझा बोलेरो गाड़ी से आए।

तीनों ने मिलकर उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया और सेमरपुरा मोड़ तक ले गए। वहां पहुंचकर आरोपितों ने उसके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की तथा उसे जबरन पेशाब पिलाई।

पीड़ित ने बताया कि दबंगों ने उसे धमकाया कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी उसे बोलेरो में डालकर ग्वालियर तक ले गए और शाम को किसी तरह वापस उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस का कहना है विवाद की वजह सोनू बरुआ उससे अपनी बोलेरो गाड़ी चलाने की बात कही थी लेकिन उसने मना कर दिया था इसी बात पर सोनू से राजेश रंजिश मान ली।

घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन और ग्रामीणों ने सुरपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें राउंडअप कर लिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी संजीव पाठक और कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से मुलाकात की। अफसरों ने पीड़ित का बयान लिया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

एएसपी संजीव पाठक ने बताया कि आरोपितों को राउंडअप कर लिया गया है और मारपीट व अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button