ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

UP में है जंगल राज, कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल: अखिलेश

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज है और सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह फ़ेल है। यादव ने एटा में बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वहां से लौटते समय यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक हो रही है और वहीं दूसरी तरफ अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे। उन्होंने कहा कि आगरा में कल दीवानी कचेहरी में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या इसका प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जाति एवं धर्म को देखकर प्रशासन कार्य कर रहा है। साथ ही उन्होंने मीडिया पर हो रहे हमले को लेकर कहा कि सरकार लोगों में खौफ पैदा कर कार्य करना चाहती है। वर्तमान सरकार में मासूमों के साथ हो रहे बलात्कार और उनकी हत्या की समाजवादी पार्टी घोर निंदा करती है।

यादव ने कहा कि हम राज्यपाल महोदय से मिलकर ये सब बातें उनके समक्ष रखेंगे, उसके बाद बाद में पार्टी स्तर पर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार ने ऐसा वातावरण पैदा कर दिया है कि कोई भी सरकार के गलत कामों का विरोध ना कर सके। समाजवादी पार्टी सही समय पर सरकार के जन विरोधी कार्यों और प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर निर्णय लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button