ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

जरा संभलकर करें आर्डर… दिल्ली में Pizza Boy निकला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए 89 लोग क्वारंटीन

 देश में कोरोना का खतरा कम बढ़ता ही जा रहा है।  देशभर में इस जानलेवा वायरस के 1118 नए मामले दर्ज किए गए और अब तक 414 संक्रमितों की मौत हो गई है। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 12380 हो गई है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला जहां  एक पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर मिली है।

लड़का कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया
दक्षिणी दिल्ली में एक पिज्जा डिलिवरी करने वाला लड़का कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है और उसके संपर्क में आए 89 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इन 89 लोगों में 72 लोग ऐसे हैं जिनको इस पिज्जा डिलिवरी करने वाले लड़के ने पिज्जा डिलिवर किया था और 17 लोग ऐसे हैं जो इस लड़के के साथ रहते थे।

प्रशासन में मचा हड़कंप 
जानकारी के अनुसार पिज्जा डिलीवरी बॉय मार्च के आखिरी सप्ताह तक ड्यूटी कर रहा था और इसके बाद पिछले हफ्ते उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने में पूरी टीम लग गई।

सामानों की डिलिवरी पर लॉकडाउन के दौरान कोई रोक नहीं 
मालूम हो कि खाने और ग्रॉसरी के सामानों की डिलिवरी पर लॉकडाउन के दौरान कोई रोक नहीं लगाई गई है।  हॉट स्पॉट वाले इलाकों में लॉकडाउन के नियम सख्त हैं और वहां किसी को भी अपने घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। उनके लिए सभी सामानों की डिलिवरी घर पर ही की जा रही है।

संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान दिल्ली
संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर देश की राष्ट्रीय दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 17 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 1578 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान दो अन्य लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी है और 40 मरीजों को उपचार के बाद अस्पाती से छुट्टी दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button