ब्रेकिंग
Rajouri Encounter: राजौरी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का चौथा दिन; ड्रोन और हेलीकॉप्टर से हो रही घे... Bakrid Holiday Change: बकरीद की तारीख बदलने से बदला परीक्षाओं का शेड्यूल; CUET UG और गुजरात यूनिवर्स... Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड की 2 सीटों पर 18 जून को मतदान; बीजेपी की एंट्री से बढ़ा सियासी... Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल; जानें अब तक कितनी... Moradabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों का फ्रॉड; मुरादाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की ... Surat Fake Note Fraud: सूरत बकरा मंडी में नकली नोटों का खेल; ठगों ने थमाए 50 हजार के नकली नोट, 4 गिर... Harmanpreet Kaur Padma Shri: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री सम्मान; इंग्लैंड में टीम ... Ranveer Singh Public Appearance: फिल्म छोड़ने के बाद बदले-बदले नजर आए रणवीर सिंह; मुंबई एयरपोर्ट पर ... WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप पर आने वाला है 'Spoiler Messages' फीचर; अब ओटीपी और प्राइवेट मैसेज ह... Fourth Bada Mangal 2026: आज ज्येष्ठ का चौथा बड़ा मंगल; हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये विशे...
मध्यप्रदेश

किस कमी से हो रहा सफेद दाग, रिसर्च स्कॉलर ने बताए विटिलिगो से बचाव के उपाए

भोपाल: दुनिया में एक प्रतिशत और भारत की करीब 3 प्रतिशत आबादी विटिलिगो यानि सफेद दाग जैसी बीमारी से जूझ रही है. जिसमें रोगी के शरीर के विभिन्न भागों पर सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं. यह समस्या किसी भी आयु अथवा लिंग के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है. इस बीमारी को लेकर भोपाल की अनम खान ने रिसर्च पेपर तैयार किया है. वो भोपाल एम्स में बायो कैमेस्ट्री विभाग और बरकतउल्ला के बायो टेक्नालाजी विभाग से सयुंक्त रुप से पीएचडी कर रही है.

जिंक-कापर की कमी और आक्सीडेटिव स्ट्रेस अधिक

अनम खान ने अपने अध्ययन में पाया कि विटिलिगो से प्रभावित व्यक्तियों में जिंक और कॉपर जैसे आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी पाई गई. वहीं ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का स्तर भी अधिक पाया गया. यदि शरीर में जिंक व कॉपर का संतुलन बनाए रखा जाए और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम किया जाए, तो त्वचा के वापस पुरानी स्थिती में आने की संभावना बनी रहती है. अनम ने बताया कि यह निष्कर्ष महत्वपूर्ण है, क्योंकि भविष्य में इससे व्यक्तिगत उपचार की दिशा में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं.

विटिलिगो एक ऑटो इम्यून डिसआर्डर

एम्स भोपाल के डायरेक्टर प्रो. माधवानंद ने अनम खान द्वारा “विटिलिगो को लेकर किए गए रिसर्च की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस शोध का उ‌द्देश्य यह समझना था कि डीएनए की मरम्मत करने वाली प्रक्रिया बेस एक्सिशन रिपेयर से संबंधित जीन में पाए जाने वाले आनुवंशिक परिवर्तन विटिलिगो के विकास में क्या भूमिका निभाते हैं. वहीं विटिलिगो से प्रभावित मरीजों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस अर्थात शरीर में बनने वाले हानिकारक रसायनों का स्तर, स्वस्थ व्यक्तियों की तुलना में कितना अधिक है. प्रो. माधवानंद ने बताया कि विटिलिगो एक ऑटो इम्यून डिसआर्डर है.

यह हमारे इम्यून सिस्टम से जुड़ा होता है. इस स्थिति में त्वचा का रंग निर्धारित करने वाली मेलानोसाइट्स कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं और अपना काम करना बंद कर देती है. इसका असर शरीर के उस हिस्से पर सफेद दाग के रुप में देखने का मिलता है.”

अनम एम्स भोपाल की पहली सीएसआईआर फेलो

विटिलिगो (सफेद दाग) की जैवरासायनिक समझ विकसित करने के लिए अनम खान को सीएसआईआर डायरेक्ट सीनियर रिसर्च फैलोशिप और एमपी काउंसिल अवार्ड मिल चुका है. एम्स भोपाल में बायोकैमिस्ट्री के विभागाध्यक्ष प्रो. जगत राकेश कंवर ने बताया कि “अनम एम्स भोपाल की पहली सीएसआईआर डायरेक्ट फेलो हैं. उनका विटिलिगो अनुसंधान भविष्य में व्यक्तिगत उपचार विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है.”

विटिलिगो से इस तरह करें बचाव

प्रो. जगत राकेश कंवर ने बताया कि “विटिलिगो एक ऐसी स्थिति है, जो आपकी त्वचा में कास्मेटिक बदलाव करती है. इसके इलाज की जरुरत नहीं है, क्योंकि यह इतना खतरनाक नहीं है, लेकिन इससे आपकी त्वचा प्रभावित होती है, जिससे मरीज कॉफिडेंस कमजोर होता है. प्रो. राकेश कंवर ने बताया कि विटिलिगो मरीज में तनाव के स्तर को बढ़ा सकता है. इसलिए योग और ध्यान करने के साथ खुद को सकारात्मक उर्जा से ओतप्रोत रखने की जरुरत है.

इससे बचने के लिए आपने खानपान में विटामिन बी 12, सी और डी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे फल, हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें. वहीं धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाने के साथ त्वचा को बचाने का इंतजाम करके निकलें.

Related Articles

Back to top button