ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
मनोरंजन

राजामौली ने गजब कर दिया! ‘वाराणसी’ का नाम बताने में खर्च कर दिए इतने करोड़, जितने में 2025 में बन गईं 4 बड़ी फिल्में, पूरे देश में चर्चा

एस.एस राजामौली का अपनी फिल्मों के लिए हमेशा से ही ऐसा विजन रहा है, जो दर्शकों की सोच से कहीं ज्यादा है. यही वजह है कि उनकी फिल्मों ने हर किसी को काफी इम्प्रेस किया है. साथ ही उनकी अगली और नई फिल्म वाराणसी हर तरफ चर्चा में बनी है. राजामौली की पिक्चर का बजट 1000 करोड़ नहीं, बल्कि 1300 करोड़ पहुंच गया है. लेकिन फिल्म को 2027 में ही रिलीज किया जाएगा. हाल ही में फिल्म Varanasi का रामोजी फिल्म सिटी में ग्रैंड इवेंट लॉन्च हुआ. जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, साथ ही घर से देख रहे लोग हॉटस्टार पर एक्टिव रहे. फिल्म का नाम बताने के लिए इतना ग्रैंड इवेंट होगा, यह तो पता था. लेकिन इसपर राजामौली इतना खर्च कर देंगे, यह जानने के बाद सबके होश उड़ गए हैं.

एस.एस राजामौली के इस इवेंट में महेश बाबू अपने परिवार के साथ पहुंचे हुए थे. हालांकि, यह globetrotter इवेंट बहुत सारी वजहों के चलते चर्चा में है. दरअसल यह इवेंट हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में किया गया था. इसी जगह पर प्रभास की बाहुबली का भी शूट किया गया था. ऐसे में यह जगह उनके लिए काफी लकी भी है. हाल ही में खबर आई थी कि 10 करोड़ इस इवेंट पर खर्चा आया है. लेकिन नई रिपोर्ट से जो आंकड़ा पता लगा, वो एकदम शॉक करने वाला है.

इस इवेंट में कितना खर्चा किया गया?

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि इस इवेंट के लिए महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा ने तगड़ी रकम वसूली है. Globetrotter इवेंट के लिए दोनों को 2-2 करोड़ मिलने की खबरें सामने आ रही है. साथ ही जिस लेवल पर इवेंट को प्लान किया गया है, वो भी कोई कम नहीं है. इस पूरे कार्यक्रम को करने में एस.एस राजामौली ने करीब 20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. जिसे भारत का सबसे बड़ा इवेंट बताया जा रहा है. हालांकि, सोचने वाली बात यह है कि फिलहाल सिर्फ शुरुआत ही हुई है, तो सोचिए कि रिलीज होते-होते क्या-क्या होगा.

यूं तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. RRR से वो पहले ही ग्लोबल लेवल पर एक बड़ा चेहरा बनकर सामने आए हैं. ऐसे में बड़े स्केल पर प्लानिंग की जानी भी बेहद जरूरी है. साथ ही इस ग्लोबट्रॉटर इवेंट को डिजिटली टेलिकास्ट करना भी एक बड़ा फैसला रहा, जिससे कई हजार लोग जुड़े और इसे देख रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, जियो हॉटस्टार के टेलिकास्ट राइट्स के लिए 6-7 करोड़ रुपये दिए गए. हालांकि, फिल्म के दूसरे स्पॉन्सर्स और प्रोड्यूसर्स ने सब चीजों को मैनेज किया है.

इस साल 4 बड़ी फिल्म बन गईं

इस साल साउथ की एक बड़ी फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम है- टूरिस्ट फैमिली. जिसे काफी पसंद किया गया, साथ ही 7 करोड़ में बनी पिक्चर ने 90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं दूसरी ओर गुजराती फिल्म वश 2 है, जानकी की पहली फिल्म ने भी करोड़ों का कारोबार किया था. 8 करोड़ के बजट से बनी फिल्म ने 13 करोड़ बिजनेस किया. साथ ही लालो – कृष्ण सदा सहायते भी लगातार कमाई कर रही है. जिसका लाखों में बजट बताया गया. जबकि एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा को 14 करोड़ में बनाया था. जिसने खूब भौकाल काटा. इन सबसे ज्यादा खर्च में राजामौली ने एक इवेंट कर दिया.

Related Articles

Back to top button