ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ISIS का खतरनाक प्लान ध्वस्त! नाबालिगों को कर रहे थे भर्ती, ATS ने तोड़ा पूरा नेटवर्क, बड़ी साजिश का खुलासा

छत्तीसगढ़ में आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने रायपुर शहर में कार्रवाई कर इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के लिए काम करने के आरोप में दो नाबालिगों को पकड़ा है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दीपुलिस अधिकारियों ने बताया कि एटीएस ने ISIS के लिए काम कर रहे दो नाबालिगों को पकड़ा हैजांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आईएसआईएस के पाकिस्तान में स्थित मॉड्यूल ने भारत में अस्थिरता फैलाने और आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करने के उद्देश्य से फर्जी और छद्म पहचान वाले सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल किया.

ये हैंडलर इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से भारतीय युवाओं और किशोरों को बरगलाने, भारत-विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने तथा उग्र हिंसा, कट्टरपंथीकरण और जिहादी विचारधारा के प्रसार का काम कर रहे थेअधिकारियों ने बताया कि इस मॉड्यूल से जुड़े पाकिस्तानी हैंडलरों ने नाबालिग भारतीय किशोरों को अपने इंस्टाग्राम ग्रुप चैट में जोड़कर उन्हें व्यवस्थित तरीके से कट्टरपंथी बनाया तथा उनके माध्यम से आईएसआईएस की विचारधारा और हिंसक भड़काऊ सामग्री के प्रसार का प्रयास किया.

दो किशोंरों की पहचान की गई

किशोरों को छत्तीसगढ़ में आईएसआईएस का मॉड्यूल खड़ा करने के लिए प्रेरित किए जाने के साक्ष्य भी सामने आए हैंउन्होंने बताया कि एटीएस और संबद्ध जांच एजेंसियों की सतर्कता तथा निरंतर साइबर निगरानी के फलस्वरूप आईएसआईएस से प्रभावित दो किशोरों की पहचान की गई. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ ‘विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967’ के तहत कार्रवाई की गई है.

वहीं राज्य के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि रायपुर के दो नाबालिग आईएसआईएस से जुड़े थे तथा वे पाकिस्तानी मॉड्यूल के निर्देश पर काम कर रहे थे. वे सोशल मीडिया पर सक्रिय थे तथा फर्जी आईडी बना रखी थी. वे इससे खुद ही प्रभावित हैं तथा इंस्टाग्राम पर अन्य लोगों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे. वे इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग इसी काम के लिए कर रहे थे. विजय शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान जब स्पष्ट हो गया कि उनकी गतिविधि देश विरोधी है तब यूएपीए की धाराओं के तहत उन्हें पकड़ा गया. उन्होंने कहा कि राज्य में यह इस वर्ष का इस तरह का पहला प्रकरण है. राज्य सरकार हर कोशिश करके आईएसआईएस से जुड़े हुए लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.

Related Articles

Back to top button