ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
पंजाब

फैक्टरी में रिवाल्वर की नोक पर लूट की कोशिश का मामला : अब हुए ये खुलासे

लुधियाना: थाना दरेसी के इलाके सुंदर नगर में 2 लुटेरे शिमला गारमेंट्स नामक फैक्टरी में दाखिल हुए। जिन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को गन प्वाइंट पर लिया और मालिक के ऑफिस में घुस गए। जहां मालिक हरप्रीत सिंह कारीगरों को पेमेंट कर रहा था। लुटेरे ऑफिस में घुसे और सभी वर्कर को बाहर निकाला और मालिक हरप्रीत सिंह को गन प्वाइंट पर लेते हुए गैंगस्टर जगगू भगवानपुरिया का नाम लेकर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने लगे। यह सीन करीब 10-12 मिनट तक ऑफिस में चला। इस दौरान फैक्टरी मालिक हरप्रीत सिंह की लुटेरे से हाथापाई भी हुई।

फैक्टरी मालिक हरप्रीत सिंह ने बताया कि 2 लुटेरे सुंदर नगर इलाके, जगजीत नगर स्थित उसकी शिमला गारमेंट्स नामक फैक्टरी में दाखिल हुए। जिनमें से एक लुटेरे ने सिक्योरिटी गार्ड शिवाकांत को रिवॉल्वर की नोक पर लिया और ऑफिस के भीतर घुस आया। शिवाकांत की कनपटी पर ब्लैक स्वेट शर्ट पहने लुटेरे ने गन तानी हुई थी। आरोपी ने ऑफिस के भीतर खड़े सभी वर्कर्स को बाहर निकाल दिया। सफेद शर्ट पहना लुटेरा गेट पर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। दोनों के हाथों में रिवॉल्वर थी। ब्लैक शर्ट पहने लुटेरा जोश भरे लहजे में गरजा कि उसे जगगू ने भेजा है, तुरंत 50 लाख रुपए दो। उसने कहा कि उसके पास रुपए नहीं हैं, उस पर बैंक का एक करोड़ रुपए का कर्ज़ा है। जिसके बाद लुटेरा और आवेश में आ गया। अब तक वह उसे 5 बार गन प्वाइंट पर धमका चुका था।

इस दौरान उसने लुटेरे का राइट हैंड पकड़ लिया और मुकाबला करने लगा। हाथापाई में दोनों बाथरूम में जा गिरे। लुटेरा वापिस खड़ा हुआ और उसे गन प्वाइंट पर लेकर दोबारा धमकाने लगा। तभी बाहर निगरानी कर रहा आरोपी ऑफिस में आया और दोनों आरोपी खुसर-फुसर करने लगे। अब दोनों आरोपी दोबारा गन प्वाइंट पर धमकाते हुए ऑफिस से बाहर निकल गए और मोटरसाइकिल धकेलते हुए फरार हो गए।

इस संबंधी थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने गैंगस्टर जगगू भगवानपुरिया का नाम लेकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है। अक्सर ऐसे मामले में आरोपी बड़े गैंगस्टर का नाम इस्तेमाल करते हैं जिससे कि आसानी से वारदात को अंजाम दे सकें। वारदात पुलिस उच्चाधिकारियों के नोटिस में है, पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। आरोपियों ने जिस गन का इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने के लिए किया है वो असली है या नहीं इस बात की भी पुष्टि नहीं हुई है।

चाबी नहीं मिली तो धकेल कर ले गए मोटरसाइकिल

दोनों आरोपी जब फैक्टरी में दाखिल हुए तो मोटरसाइकिल की चाबी ब्लैक स्वेट शर्ट पहने आरोपी के पास थी। फैक्टरी मालिक हरप्रीत सिंह के साथ हाथापाई में मोटरसाइकिल की चाबी खो गई। हाथापाई के बाद जब दोनों आरोपी खुसर-फुसर करने के बाद फैक्टरी से बाहर निकल कर मोटरसाइकिल पर बैठे तो चाबी नहीं थी। जिसके बाद दोनों लुटेरे फैक्टरी के भीतर ऑफिस में आए और चाबी ढूंढने लगे। परंतु उन्हें चाबी नहीं मिली। जिसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल को धकेलते हुए ले गए।

वारदात से इलाके में दहशत

गन प्वाइंट पर हुई वारदात के बाद हौजरी के गढ़ कहे जाने वाले सुंदर इलाके में दहशत का माहौल है। दहशत का अंदाज़ इस बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी मोटरसाइकिल को धकेलते हुए आसानी से फरार हो गए। दहशत का ही आलम था कि किसी ने भी उन्हें जाने से नहीं रोका।

आढ़ती प्रदीप जैन सुराणा व हौजरी कारोबारी धीरज जैन सेठिया का कहना है कि पुलिस को कड़ा रुख अख्तियार करना होगा, जिससे कि आरोपियों के मन में दहशत बने, न कि जनता के मन में। सुंदर नगर में सैंकड़ों फैक्ट्रियां हैं, परंतु सुरक्षा के राम भरोसे है। आरोपी खुलेआम लूटपाट व छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

ऑफिस में घुसते ही DVR की तारें निकाल

फैक्टरी मालिक हरप्रीत सिंह ने बताया कि ब्लैक शर्ट पहने लुटेरे ने ऑफिस में घुसते ही पहले उसे धमकाया और तुरंत DVR की तारें निकाल दी। जिसे निकालने में परेशानी आई तो उसने तोड़-फोड़ कर DVR को बंद कर दिया। जिस कारण ऑफिस में घुसने की फुटेज ही है, जबकि ऑफिस के भीतर 10-12 मिनट की फुटेज पुलिस को नहीं मिल पाई है।

हाथापाई के दौरान लुटेरा हुआ बेनकाब

फैक्टरी मालिक हरप्रीत सिंह और ब्लैक स्वेट शर्ट हुडी पहने आरोपी के बीच जब हाथापाई हो रही थी, तब बाथरूम में गिरते वक्त आरोपी का मास्क उतर गया। फैक्टरी मालिक ने आरोपी की शक्ल को अच्छे से देखा। चेहरे की पहचान होने के बाद आरोपी का जोश थोड़ा धीमा हो गया और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम स्कैच आर्टिस्ट के जरिए फैक्टरी मालिक के अनुसार आरोपी का स्केच बना रही है।

गल्ले को खंगाला, मिला कुछ नहीं

फैक्टरी मालिक हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उसके ऑफिस में पड़े गल्ले को खंगाला परंतु उन्हें कुछ नहीं मिला। जिस गल्ले में करीब 50 हजार रुपए पड़े थे उसकी चाबी जेब में थी, परंतु हाथापाई के बाद आरोपी भी बौखला गए और मौके से फरार हो गए। फैक्टरी मालिक के अनुसार सिर्फ उसने ही लुटेरों का मुकाबला किया। इस दौरान ऑफिस का स्टाफ व फैक्टरी के कारीगर दहशत में थे।

Related Articles

Back to top button