ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
विदेश

यूएई से पीएम मोदी को मिले सम्‍मान पर पाकिस्‍तानियों को कुरैशी ने यूं पढ़ाई पट्टी

इस्लामाबाद। अंतरराष्‍ट्रीय मंचों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति अब रंग दिखाने लगी है। मोदी सरकार की कूटनीति का ही नतीजा है कि वैश्विक ताकतों ने खुलकर अनुच्‍छेद-370 को हटाए जाने के बाद खुलकर भारत का साथ दिया है। यही नहीं ताकतवर देशों ने पाकिस्‍तान को जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकियों की घुसपैठ पर भी लगाम लगाने की हिदायत दी है। नतीजतन पाकिस्‍तान के सुर बदल गए हैं और वह द्विपक्षीय संबंधों की हिमायत करने लगा है।

इस सिलसिले में ताजा बयान पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का आया है। उन्‍होंने कहा है कि देशों के द्विपक्षीय संबंध धार्मिक भावनाओं से ऊपर होते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि कुरैशी का यह बयान ऐसे वक्‍त में आया है जब पाकिस्तान की सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी (Sadiq Sanjrani) ने यूएई की अपनी आधिकारिक यात्रा रविवार को रद कर दी है। इसके एक दिन पहले ही पीएम मोदी यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ से सम्मानित किए गए थे।

पाकिस्‍तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय रिश्‍तों को बढ़ाने की कोशिशों के लिए पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ (Order of Zayed) से नवाजे जाने पर कुरैशी ने कहा कि किसी भी देश को अपनी पसंद के आधार पर दुनिया के बाकी मुल्‍कों के साथ द्विपक्षीय रिश्‍तों को मजबूत करने का हक है। अंतरराष्ट्रीय संबंध धार्मिक भावनाओं से ऊपर होते हैं। निवेश के संबंध में यूएई और भारत के रिश्‍ते काफी पुराने हैं।

कुरैशी ने आगे कहा कि यूएई और भारत के रिश्‍ते काफी मजबूत हैं क्योंकि ढेर सारे भारतीय वहां काम करते हैं। हालांकि, इन सबके बावजूद मैं जल्द यूएई के विदेश मंत्री के साथ बैठक करूंगा और उनसे कश्मीर के मसले पर चर्चा करूंगा। मुझे उम्मीद है कि वे पाकिस्तान को निराश नहीं करेंगे। रिपोर्ट की मानें तो कुरैशी प्रधानमंत्री मोदी को खाड़ी देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने के मसले को कुरैशी ने टालने की कोशिश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button