ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
उत्तरप्रदेश

बरेली में भीषण सड़क हादसा! कैंटर और टेंपो की जोरदार टक्कर में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, बेटी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही

यूपी के बरेली में बड़ा बाईपास पर शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. शादी समारोह से लौटते समय कैंटर और टेंपो की जोरदार भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 12 साल की बेटी और टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और बाईपास कई घंटों तक जाम रहा. पुलिस ने जैसे तैसे जाम को खुलवाया वही दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया है

घटना रात करीब 11 बजे इज्जतनगर थानाक्षेत्र स्थित पटेल ढाबे के सामने की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर कॉलोनी निवासी पंकज सिंह अपनी पत्नी सरिता सिंह (44) और बेटी अंशिका के साथ एक पास के बारातघर में शादी में गए थे. देर रात तीनों टेंपो से घर लौट रहे थे. जैसे ही टेंपो सड़क पार करने लगा, उसी समय तेज रफ्तार से आ रहा कैंटर उसे जोरदार टक्कर मारते हुए आगे घसीटता चला गया.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना इतनी तेज थी कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कैंटर के अगले हिस्से में टेंपो इस तरह फंस गया था कि चालक को कुछ देर तक इसका अंदाजा ही नहीं हुआ. घायल लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी. टेंपो में बैठी सरिता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घायल पंकज सिंह को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिवार और मोहल्ले में मातम फैल गया.

बेटी और टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्घटना में पंकज सिंह की 12 साल की बेटी अंशिका और टेंपो चालक जाहिद गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं. परिजनों के अनुसार अंशिका का इलाज जारी है और उसे गहरी चोटें आई हैं.

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है. इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है. कैंटर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैंटर किस गति से चल रहा था और चालक की लापरवाही कितनी थी.

हादसे के बाद बड़ा बाईपास पर लंबा जाम

टक्कर के बाद सड़क पर टेंपो के परखचे बिखर गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया. रात होने के बावजूद बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया. लगभग एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ा बाईपास पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं और रात के समय हादसे का खतरा और बढ़ जाता है. लोगों ने प्रशासन से वहां स्पीड कंट्रोल के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है.

दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं. शादी से लौटते समय किसी ने सोचा भी नहीं था कि कुछ ही मिनटों में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा. पुलिस जांच जारी है और लोगों में इस घटना को लेकर गहरा दुख है.

Related Articles

Back to top button