ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

CWC19: वेस्टइंडीज को एविन लुईस के रुप में लगा पहला झटका

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 19वां मैच मेजबान इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के बीच द रोज़ बाउल, साउथम्पटन में खेला जा रहा है। जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। बंगलादेश को अपने पिछले विश्वकप मुकाबले में 106 रन के बड़े अंतर से पराजित करने के बाद मेजबान और विश्व की नंबर एक टीम इंग्लैंड की नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अपनी लय बरकरार रखते हुए मैच जीतने पर होंगी। जबकि इंडीज का पिछला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ थो जोकि बारिश की बजह से रद्द हो गया था

इंग्लैंड हालांकि इस मैच में जीत का दावेदार रहेगा लेकिन वेस्टइंडीज को नजरअंदाज करना भी बड़ी भूल हो सकती है। वेस्टइंडीज दो बार का पूर्व चैंपियन है जबकि इंग्लैंड को अपने पहले एकदिवसीय विश्व खिताब की तलाश है। इंग्लैंड ने विश्वकप की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत के साथ की थी लेकिन उसे अपने अगले मैच में पाकिस्तान के हाथों सनसनीखेज पराजय झेलनी पड़ी। इंग्लैंड ने इस हार से सीख लेते हुए बंगलादेश के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों क्षेत्रों में सुधार कर जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

इंग्लैंड ने बंगलादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 386 रन का विशाल स्कोर बनाया और बंगलादेश पर भारी दवाब बनाने में सफल रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश की टीम 49 ओवर में 280 रन के स्कोर पर सिमट गई और उसे मेजबान टीम के हाथों भारी अंतर से पराजय झेलनी पड़ी। हालांकि मेजबान टीम का अगला मुकाबला टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करने का माद्दा रखने वाली टीम विंडीज से है। वेस्टइंडीज की टीम में बाएं हाथ के कई खिलाड़ी होने के चलते ऐसी संभावना है कि इंग्लैंड मोईन अली को उनके खिलाफ मुकाबले अंतिम एकादश में जगह दे सकती है।

वेस्टइंडीज के लिए सकारात्मक बात यह है कि उसके गेंदबाज अपनी फार्म में है। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की थी और उसके शीर्ष क्रम को जल्दी पवेलियन भेज ऑस्ट्रेेलिया की पारी को लड़खड़ा दिया था। हालांकि उसकी बल्लेबाजी सही ढंग से नहीं होने के कारण उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ विंडीज को अपने सबसे अनुभवी ओपनर क्रिस गेल से काफी उम्मीदें रहेंगी कि वह बड़ी पारी खेलें और टीम को जीत दिलाएं।

टीमेंं:

वेस्टइंडीज : क्रिस गेल, एविन लुईस, शाई होप (w), निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटिमर, जेसन होल्डर (c), आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, शेल्डन कॉटरेल, शॉन गेब्रिएल, ओशन थॉमस

इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मॉर्गन (c), जोस बटलर (w), बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button