ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
विदेश

Coronavirus: ट्रंप का ऐलान- अमेरिका में 60 दिनों तक इमिग्रेशन पर रोक, नहीं बस सकेगा कोई बाहरी

कोरोना वायरस से जूझ रहे अमेरिका ने 60 दिनों के लिए इमिग्रेशन रोकने का फैसला लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान करते हुए कहा  कि अमेरिका में अब अगले 60 दिनों तक किसी भी बाहरी व्यक्ति को बसने की इजाजत नहीं दी जाएगी। दरअसल कोरोना के चलते अमेरिका में खड़े हुए आर्थिक संकट को देखते हुए ट्रंप ने यह फैसला लिया है। ट्रंप ने कहा कि मैं संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में इमिग्रेशन पर अस्‍थाई रोक लगाऊंगा। यह रोक 60 दिनों के लिए प्रभावी रहेगा। इसके बाद उस समय की आर्थिक स्थितियों के आधार पर किसी भी विस्तार या संशोधन की आवश्यकता का मूल्यांकन किया जाएगा।

ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि हालांकि इस कदम का उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जो अस्थायी तौर पर देश में आ रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि जो लोग एच-1बी जैसे गैर आव्रजन कार्य वीजा पर रह रहे हैं उन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। एच-1बी वीजा मुख्यत: प्रौद्योगिकी के विदेशी पेशेवरों को जारी किया जाता है। खेतीहार आव्रजक कामगारों पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।हालांकि, इस कार्यकारी आदेश का उन हजारों भारतीय-अमेरिकियों पर असर पड़ेगा जो ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में और देरी होने की संभावना है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण 2.2 करोड़ से अधिक अमेरिकियों ने बेरोजगार भत्तों के लिए आवेदन दिया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था की दिक्कतें बनी रहने के कारण आगामी हफ्तों में और लाखों लोगों के बेरोजगार होने की आशंका है।

बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 804194 पहुंच गई है। वहीं इस वायरस से अमेरिका में 43200 लोगों की मौत हुई है। अकेले न्यूयॉर्क राज्य में 257125 मामले हैं और यहां कुल 18821 लोगों की मौत हुई है। न्यू जर्सी में 88806 मामले हैं और 4520 लोगों की मौत हुई है। मैसाचुसेट्स, पेंसिल्वेनिया, कैलिफोर्निया, मिशिगन और इलिनोइस जैसे राज्यों में 30000 से ज्यादा संक्रमित मामले हैं।

ट्रंप के फैसले से  भारतीयों पर असर
ट्रंप ने मंगलवार ट्वीट किया था कि अदृश्‍य दुश्‍मन के हमले हमारे देश में जो स्थिति पैदा हुई है, उसमें हमें हमारे महान अमेरिकी नागरिकों की नौकरी बचाकर रखना है। इसी को देखते हुए मैं एक ऑर्डर पर साइन कर रहा हूं, जो अमेरिका में बाहरी लोगों के बसने पर रोक लगा देगा। ट्रंप के इस फैसले से भारतीय पर बड़ा असर पड़ेगा। हर साल हजारों भारतीय नौकरी के लिए अमेरिका का रुख करते हैं। ऐसे में ट्रंप के ऐलान के बाद वहां भारतीयों के नौकरी करने और बसने पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button