ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
हरियाणा

जींद यूनिवर्सिटी के 3 असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड, छात्राओं के यौन शोषण का आरोप, वॉट्सऐप चैट आई थी सामने

जींद : जींद की चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU) के 3 गेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों को स्टूडेंट्स का यौन शोषण करने के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह सख्त कदम छात्रों के विरोध प्रदर्शन और सबूत के तौर पर वॉट्सऐप चैट सामने आने के बाद उठाया है।

यूनिवर्सिटी के कुलपति ने मीडिया को बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में 27 नवंबर को आया था, जब उन्हें एक गुमनाम शिकायत पत्र मिला। कुलपति ने कहा कि हमारे पास 27 नवंबर को एक बिना नाम की चिट्ठी आई थी, जिसमें ज़िक्र किया गया था कि मुझे प्रोफेसर के द्वारा वॉट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। हमने तुरंत मामले की जाँच कमेटी से करवाई। आरोपी गेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों थे, उनको घर पर ही रहने के आदेश जारी किए गए और उन्हें रिलीव किया गया है।

ये था मामला

बता दें कि जींद विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया था। जिसमें अंग्रेजी विभाग के एक प्रोफेसर पर आरोप है कि वह व्हाट्सऐप के माध्यम से छात्राओं पर दबाव बनाकर आपत्तिजनक बातों के लिए मजबूर करता था। एक छात्रा ने साहस दिखाते हुए इस व्यवहार की शिकायत मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजी, जिसके बाद मामला तेजी से सामने आया।

छात्र संगठन ABVP ने इस मामले में प्रोफेसरों के अनुचित व्यवहार के बारे में लिखित शिकायत दी है। आरोप है कि प्रोफेसर छात्राओं की निजी जिंदगी, पहनावे और रूप-रंग पर अनुचित टिप्पणियां करता था। कई शिकायतों के बाद 27 नवंबर को अंग्रेजी विभाग की 50 से अधिक छात्राएं कुलपति रामपाल सैनी से मिलीं थीं। अब वीसी ने 3 गेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर्स को निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button